दैनिक साध्य बन्धु जबलपुर। पाटन टिमरी में हुए नरसंहार को लेकर विप्र समाज आक्रोशित है। घटना के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, मृतक के परिजनों को शासकीय सेवा, उचित मुआवजा, आरोपियों के घर जमींदोज करने आदि की मांगें उठ रहीं हैं।
इस बारे में सव्र ब्राम्हण समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। घटना को लेकरब्राह्मण एकता मंच, भगवान परशुराम वंशज, भार्गव ब्राह्मण सभा, कान्य कुब्ज ब्राह्मण सभा, सनाड्य संगम, मैथिली ब्राह्मण, सर्वगौड़ ब्राह्मण महासभा, सनाड्य विकर्य राजा परशुराम सर्व विप्र परिवार पाटन, संपूर्ण ब्राह्मण महासभा, सर्व भारतीय ब्राह्मण सभा, अनंत ब्राह्मण एकता परिषद, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, सनातन ब्राह्मण महासभा, ब्राह्मण एकता संगठन पनागर, महाराजा परशुराम सेना, सर्व ब्राह्मण समाज जबलपुर, सकल ब्राह्मण समाज, विप्र देव ब्राह्मण महासभा, ब्राह्मण आपातकालीन सेवा, नगर पंडित सभा, ब्रह्म चेतना परिषद, महाकोशल अखंड ब्राह्मण महासभा समिति, ब्राह्मण हस्तियाँ, भरत ब्राह्मण श्रेष्ठ, अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा आक्रोशित है।
नगर पंडित सभा के अध्यक्ष वासुदेव शास्त्री, विधायक लखन घनघोरिया, देवेंद्र त्रिपाठी, पं. शैलेंद्र तिवारी, अतुल बाजपेयी, अमरीश मिश्रा अयोध्या तिवारी, संतोष दुबे पंडा, सतेन्द्र चौबे गुड्डा, मनीष मिश्रा, कांता तिवारी, सुशील दुबे, पं. अखिलेश त्रिपाठी, डॉ. आशा पांडे, अनीता शुक्ला, आशुतोष पांडे, रेणुका तिवारी, रीना दीक्षित, नमिता तिवारी, प्रमीता शर्मा, जागृति शुक्ला, कल्पना तिवारी, भगवती भारद्वाज, अंजू भार्गव, डॉ. मुकुल तिवारी, भगवती भारद्वाज, नीतू दुबे, अंजू भार्गव सहित जबलपुर नगर जिले भर के सभी ब्राह्मण संगठन ही नहीं शहर के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि यदि ब्राम्हणों की रक्षा और तत्संबंधी घटना को लेकर लापरवाही बरती गई, तो तीव्र आंदोलन किया जाएगा।