Jabalpur news: कांग्रेस पार्षद दल का मटका फोड़ प्रर्दशन

महापौर की झूठी घोषणाएं, फंड की कमी से रुके विकास कार्य 

दैनिक सांध्य बन्धु  जबलपुर। नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार, विकास कार्यों की रुकावट और महापौर की झूठी घोषणाओं के विरोध में आज 9 जनवरी को कांग्रेस पार्षद दल एवं कार्यकर्ता शहर की चारों विधानसभा क्षेत्रों में भ्रष्टाचार का मटका फोड़ विरोध प्रदर्शन करेंगे।

नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, उप नेता प्रतिपक्ष शगुफ्ता उस्मानी, गुड्डू नबी और सचेतक अयोध्या तिवारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम में भ्रष्टाचार की स्थिति अब पूरी तरह असहनीय हो चुकी है। निर्माण कार्यों में फंड की कमी के कारण कार्य रुके हुए हैं, और महापौर, जो कि शहर के पहले नागरिक हैं, सदन और मीडिया में केवल झूठी घोषणाएं करते नजर आ रहे हैं।

इन मुद्दों के खिलाफ 9 जनवरी को गुरुवार को शहर की चारों विधानसभा में कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। पश्चिम विधानसभा में दोपहर 1:00 बजे मदन महल शारदा चौराहे पर, उत्तर मध्य विधानसभा में 3:00 बजे मालवीय चौक पर, पूर्व विधानसभा में 4:00 बजे कांचघर चौराहा पर, और कैंट विधानसभा के रांझी में 4:30 बजे भ्रष्टाचार का मटका फोड़कर प्रदर्शन किया जाएगा।

कांग्रेस का यह प्रदर्शन नगर निगम में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ और शहर में रुके विकास कार्यों को शीघ्र पुनः प्रारंभ करने की मांग को लेकर किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post