Jabalpur Weather News: पश्चिमी विक्षोप ने औसत से ऊपर चढ़ाया पारा दिन में गर्मी की दस्तक, रात में ठंड का डेरा

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर । पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवा का रुख बदलते ही मौसम का मिजाज बदल गया है। दिन में धूप ने ठंड से राहत दी। पारा 30 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। यद्यपि, रात में हल्की ठंडक का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 26 जनवरी से उत्तरी हवा के असर से रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है| मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में चक्रवात होने के कारण पंजाब और हरियाणा में बादल छाए हुए जिसका असर मप्र में तापमान में वृद्धि के रुप में देखा जा रहा है| मौसम विभाग के मुताबिक जबलपुर सहित संभाग के जिलों में महीनें के आखिरी कही कही बूंदाबांदी की स्थिति बन सकती है। शुक्रवार को जबलपुर में मौसम शुष्क रहने के असार है।

मौसम में अचानक बदलाव आया है, सुबह तेज ठंड रही और तेज धूप निकलने के बाद गर्मी का अहसास होने लगा। इसके बाद शाम ढलते ही फिर ठंड हो गई।  लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि ठंड एक बार फिर लौटेगी, दरअसल पश्चिमी विक्षोप की वजह से मौसम में उलट पलट हुआ| दिन में गर्मी का एहसास बना हुआ है| उत्तरी हवाओं की वजह से रात में ठण्ड का महौल बन जाता है, अब ठंड सिर्फ रात बस की बची है। 

मौसम की इस अनिश्चितता का प्रतिकूल प्रभाव मानव स्वास्थ्य पर पड़ा है। वायरल फीवर, सर्दी बुखार, हैजा डायरिया के मरीज तेजी से बढ़े हैं। मौसम विभाग का कहना है कि एक हफ्ते तक अभी मौसम ऐसा ही चलेगा। पिछले 24 घंटों के दौरान नगर का अधिकतम तापमान 30.04 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 12.04  डिग्री सेल्सियस सामान्य से 2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। हवा में नमी प्रातःकाल 83 प्रतिशत और सायंकाल 55 प्रतिशत दर्ज की गई। सूर्योदय सुबह 6.52 बजे और सूर्यास्त शाम 5.52 बजे हुआ। उत्तर पूर्वी हवायें 4 से 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। प्रदेश में सबसे कम 8.3 डिग्री तापमान पचमढ़ी में दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है। गत वर्ष आज के दिन अधिकतम तापमान 22.06 और न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

Post a Comment

Previous Post Next Post