दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शहर में अपराध की लगातर बढ़ती घटनाएं पुलिस प्रशासन को नाकामी को उजागर कर रही हैं। बीते माह जनवरी से लेकर अब तक जबलपुर में हत्या, लूट, अपहरण, दुष्कर्म, मारपीट और धोखाधड़ी जैसी संगीन वारदातें हुई। पुलिस प्रशासन अपराधों पर अंकुश लगाने में नाकाम नजर आ रहा है। शहर में बढ़ते अपराध के कारण नागरिकों में भय का माहौल व्याप्त है।
बढ़ते अपराध पर प्रशासन मौन
बलात्कार और महिला अपराधों में वृद्धि जनवरी माह में हुई बड़ी घटनाओं ने जबलपुर की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कई मामलों में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की, लेकिन कुछ घटनाओं में अब तक आरोपी फरार हैं।
हत्या और हमले की घटनाएं बढ़ीं
27 जनवरी को पाटन थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के चार युवकों की हत्या कर दी गई।
शहर में हत्या की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
21 जनवरी को गोहलपुर में ई-रिक्शा चालक की हत्या कर दी गई। उसकी पत्नी मौके पर मौजूद थी, लेकिन आरोपी बेखौफ वारदात को अंजाम देकर भाग निकले।
20 जनवरी को मदन महल क्षेत्र में एक नर्स से दुष्कर्म का मामला सामने आया।
19 जनवरी को कटंगी थाना क्षेत्र में लड़की के अपहरण के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस अब तक सुराग नहीं जुटा पाई है।
बलात्कार और महिला अपराधों में वृद्धि
17 जनवरी को हनुमानताल थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय व्यक्ति ने 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया।
17 जनवरी को भेड़ाघाट में एक युवक ने दोस्त से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।
16 जनवरी को मद को मदन महल थाना क्षेत्र में युवती का अपहरण कर छेड़छाड़ की गई।
लापरवाही के चलते अपराधियों के हौसले बुलंद
शहर में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है, लेकिन पुलिस कई मामलों में अब परुपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
24 जनवरी को घाट फेस्टिवल के नाम पर वसूली करने वाले लोगों के खिलाफ ननुकदर्ज हुई, लेकिन अभी तक सभी आरोपी नहीं पकड़े गए।
12 जनवरी को पाटन में एक युवक ने पारिवारिक विवाद में तलवार से हमला किया, लेकिन आरोपी अब तक फरार है।
10 जनवरी को गड़ा थाना क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर हमला किया और तोड़फोड़ की, लेकिन पुलिस अपराधियों तक नहीं पहुंच सकी।
1 से 4 फरवरी तक शहर में बढ़ी आपराधिक घटनाएं
चीले चार दिनों में शहर में चाकूचाजी, मारपीट, लूट और चोरी की कई घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस ने सभी मामलों में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुख्य घटनाएं
1. लाईंगंज थाना पेट्रोल भराने के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर।
2. माढोताल थाना शराब के पैसे न देने पर युवक से मारपीट, आरोपी फरार।
3. गोहलपुर थाना- पार्टी के पैसे न देने पर युवक पर चाकू से हमला।
4. पनागर थाना छोटे भाई ने बड़े भाई पर तलवार से किया हमला। 5. गढ़ा थाना चार बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया।
6. घमापुर थाना नाचालिग पर चाकू से हमला, दोस्त से मारपीट। 7. सिहोरा थाना जातिगत टिप्पणी कर युवक से मारपीट, एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज।
8. रांड़री थाना- किशोर पर डंडे से हमला, आरोपी फरार।
9. शहपुरा थाना- वृद्धा के घर चोरी, सीने चांदी के जेवर और नकदी लेकर चोर फरार।
10 गंझी थाना- डायल 100 चालक पर चाकू से हमला, मुखबिरी के शक में बदमाश ने किया बार।
11. यावद कॉलोनी पुलिस चौकी बीते रात तिलवारा निवासी दीपक पटेल जो कि चेरिताल स्थित मेडिकल शॉप से घर जाते समय दर्यानी क्लासिस के पास तीन नकाबपोश युवको ने रोक के मोबाइल और 10 हजार रुपए लूट लिये।
अब तक अपराधी फरार है, पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
24 घंटे में शहर में बढ़ी आपराधिक घटनाएं
बीते 24 घंटों में शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मारपीट, चाङ्बाजी और धमकी देने की कई घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस ने सभी मामलों में अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
1. गोराबाजार थाना 38 वींय पुष्पलता पटैल की इलाज के दौरान मौत, जलने से हुई थी घायल।
2. बरेला थाना- दोस्त के साथ पान लेने गए युवक पर चाकू से हमला, आरोपी फरार।
3. ग्वारीघाट थाना शराब पीने के पैसे न देने पर युवक पर चाकू से हमला, हमलावर अज्ञात।
कोतवाली थाना- 500 रुपये न देने पर युवक पर ब्लेड से हमला, आरोपी फरार।
5. शहपुरा थाना 12वीं के छात्र पर चाकू से हमला, तीन हमलावर फरार।
पुलिस सभी मामलों की जांच में जुटी हुई है।
न्याय की उम्मीद में पीड़ित परिवार
कई घटनाओं में पीड़ित परिवारों को अब तक न्याय नहीं मिल पाया है। अपराधियों को पकड़ने में हो रही देरी से जनता में आक्रोश बढ़ रहा है। पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर अपराधी कब तक खुलेआम घूमते रहेंगे? शहर की जनता पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की उम्मीद कर रही है। जबलपुर में अपराध पर नियंत्रण जरूरी हो गया है, वरना शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति और बदतर हो सकती है। प्रशासन को चाहिए कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करे, ताकि नागरिकों को सुरक्षित माहौल मिल सके।