Jabalpur News: दीनदयाल उपाध्याय वार्ड की टी.एन.सी.पी. कॉलोनी में पानी और सफाई की किल्लत

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। दीनदयाल उपाध्याय वार्ड के टी.एन.सी.पी. कॉलोनी में पानी और सफाई की समस्याओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा के नेतृत्व में क्षेत्रीय जनता ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।

श्री कृष्णम ईको सिटी और श्री राम कॉलेज के पास स्थित इस कॉलोनी में जल आपूर्ति की भारी कमी है। कॉलोनी में अभी तक नर्मदा जल की आपूर्ति नहीं की गई है, जिसके कारण निवासी पानी के लिए परेशान हैं। इसके अलावा, कॉलोनी में पक्की नालियां नहीं हैं और कचरे का ढेर चारों ओर फैला हुआ है। नगर निगम को कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया गया।

नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने कहा कि नगर निगम को शीघ्र समस्याओं का समाधान करना चाहिए, नहीं तो कॉलोनीवासी और कांग्रेस कार्यकर्ता अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरने के लिए तैयार हैं।

इस अवसर पर रवि रजक, पुष्पेंद्र अहिरवार, राजेन्द्र चौधरी सहित कॉलोनी के कई स्थानीय निवासी और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें संतोष खंपरिया, कामता तिवारी, दिलीप पांडे, अशोक मिश्रा, जवाहर चौरसिया, सौरभ सोनी, पंकज नेमा, अजय सोनी, राजकांत नेमा, एस एन दुबे, छोटेलाल चौधरी, संजय मिश्रा, राधा रमन तिवारी, राजेश साहू, गणेश घनघोरिया, कृष्णा पटेल आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post