News Update: महिला दिवस पर उज्जैन में महिला पुलिसकर्मियों की बाइक रैली, दिया सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश

दैनिक सांध्य बन्धु उज्जैन। उज्जैन में महिला दिवस के अवसर पर 50 से अधिक महिला पुलिसकर्मियों ने बाइक रैली निकालकर महिलाओं की सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन और निर्भीक जीवन जीने का संदेश दिया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने हाथों में जागरूकता फैलाने वाले संदेश लिखी तख्तियां लेकर शहरभर में भ्रमण किया।

एडिशनल एसपी पल्लवी शुक्ला के अनुसार, यह रैली पुलिस कंट्रोल रूम से शुरू होकर तीन बत्ती चौराहा, टॉवर चौक, चामुंडा माता मंदिर, देवासगेट चौराहा और फव्वारा चौक से होते हुए वापस पुलिस कंट्रोल रूम पहुंची। इस रैली में सीएसपी श्वेता गुप्ता, दीपिका शिंदे समेत अन्य महिला अधिकारी भी शामिल हुईं।

एडिशनल एसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा, "महिलाओं को आत्मनिर्भर और निर्भीक बनना चाहिए। उज्जैन पुलिस हमेशा उनकी सुरक्षा और सहयोग के लिए तत्पर है।"

Post a Comment

Previous Post Next Post