UPSC CSE 2024 Final Result: प्रयागराज की शक्ति दुबे बनीं देश की टॉपर, टॉप 5 में तीन बेटियों ने मारी बाज़ी

दैनिक सांध्य बन्धु नई दिल्ली। UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल परिणाम जारी हो गया है। प्रयागराज की शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया टॉप कर इतिहास रच दिया है। कुल 1009 उम्मीदवारों को इस बार प्रतिष्ठित सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है। टॉप 5 में 3 लड़कियों ने अपनी जगह बनाई है, जबकि टॉप 10 में 4 बेटियां शामिल हैं।

UPSC 2024 टॉप 10 रैंकर्स की सूची:

1. शक्ति दुबे – प्रयागराज, यूपी (ऑप्शनल: पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशंस)

2. हर्षिता गोयल – वडोदरा, गुजरात (सीए, थैलेसीमिया और कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए काम किया)

3. अर्चित पराग डोंगरे – VIT, वेल्लोर से B.Tech (ऑप्शनल: फिलॉसफी)

4. मार्गी चिराग शाह – अहमदाबाद (ऑप्शनल: समाजशास्त्र)

5. आकाश गर्ग – दिल्ली (ऑप्शनल: समाजशास्त्र)

6. कोमल पूनिया – सहारनपुर, यूपी

7. आयुषी बंसल – ग्वालियर, मध्य प्रदेश (UPSC 2022 व 2023 की भी सफल कैंडिडेट)

8. राज कृष्ण झा – सीतामढ़ी, बिहार (वर्तमान में HPCL, कोल्हापुर में कार्यरत)

9. आदित्य विक्रम अग्रवाल – बहादुरगढ़, हरियाणा (ऑप्शनल: एंथ्रोपॉलॉजी)

10. मयंक त्रिपाठी – कन्नौज, यूपी (दूसरे प्रयास में टॉप 10 में स्थान)

महिलाओं की चमक:

टॉप 25 में 11 महिलाएं हैं, जबकि 14 पुरुष उम्मीदवारों ने जगह बनाई है। इस बार शक्ति दुबे समेत हर्षिता और मार्गी जैसी प्रतिभाशाली लड़कियों ने देश को गौरवान्वित किया है।

UPSC चयन आंकड़े:

कुल चयनित उम्मीदवार: 1009

जनरल: 335

EWS: 109

OBC: 318

SC: 160

ST: 87

परीक्षा प्रक्रिया का विवरण:

प्रीलिम्स परीक्षा: 16 जून, 2024

मेन्स परीक्षा: 20 से 29 सितंबर, 2024

इंटरव्यू: जनवरी-अप्रैल 2025

कुल 9.92 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 5.83 लाख परीक्षा में शामिल हुए। अंततः 1,009 अभ्यर्थियों ने अपने संघर्ष, समर्पण और मेहनत से यह मुकाम हासिल किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post