Jabalpur News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे राजस्व अभिलेखागार का लोकार्पण

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जबलपुर दौरे पर रहेंगे। उनका दौरा बेहद व्यस्त कार्यक्रमों से भरा है, जिसमें वे राजस्व अभिलेखागार के लोकार्पण सहित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का शाम 4:50 बजे जबलपुर आगमन होगा। इसके बाद वे 5:10 बजे एक आरक्षित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे, जहां वे लगभग एक घंटे तक उपस्थित रहेंगे। इसके उपरांत 6:15 बजे वे कलेक्टर कार्यालय पहुंचेंगे, जहां नवीनीकृत राजस्व अभिलेखागार का लोकार्पण किया। इस दौरान सभी जनप्रतिनिधि, कलेक्टर-एसपी एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। 6:45 बजे कलेक्टर कार्यालय से रवाना होकर वे पुनः 6:50 बजे एक आरक्षित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। जहां वे 7:40 बजे तक उपस्थित रहेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री 7:55 बजे डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 8:00 बजे भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post