दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना ओमती की टीम द्वारा 7 जुआडियो को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 10 हजार 390 रूपये जप्त किये गये है। थाना ओमती पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग नये मोहल्ले में ताश पत्तों की हार जीत पर रूपयों का दांव लगाकर जुआ मन्ना खेल रहे है। सूचना पर नये मोहल्ले में मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गयी जहॉ कुछ लोग ताश पत्ते पर जुआ-मन्ना खेलते दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकडा सभी ने नाम पता पूछने पर अपने नाम मनीष गुप्ता निवासी अंधेरदेव, राजेन्द्र प्रजापति निवासी पटेल मोहल्ला रामपुर गोरखपुर, अजय गुप्ता निवासी दीक्षितपुरा सिंघई कालोनी , नितिन चौहान निवासी खटीक मोहल्ला कोतवाली तथा विनोद सेन निवासी पुरवा धनवंतरी नगर संजीवनी नगर, बबली बहेलिया निवासी प्रेमसागर हनुमानताल, अहफाज अली निवासी चांदनी चौक हनुमानताल बताये जुआडियों के पास से नगद 10 हजार 390 रूपये एवं ताश के 52-52 पत्ते जप्त करते हुये जुआरियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
Jabalpur News: थाना ओमती पुलिस का जुए के फड़ पर छापा ,7 जुआडी गिरफ्तार
byEditor In Chief
-
0
