दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का आज सपत्नीक भारतीय वायुसेना के विमान से सुबह 10.59 बजे डुमना एयरपोर्ट आगमन हुआ। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री तथा वेटिंग इन मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, संतोष बरकडे, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा मुकेश गोटिया, जिला भाजपा अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष राज कुमार पटेल, निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, पंकज दुबे, रजनीश यादव, आलोक चंसोरिया, पूर्व मंत्री अंचल सोनकर, शरद जैन सहित अन्य गणमान्य नागरिक,डीआई जी अतुल सिंह, सेना के वरिष्ठ अधिकारी, कलेक्टर दीपक सक्सेना व पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्यक्ष,रेलवे के जी एम शोभना बंदोपाध्याय ने उनकी अगवानी कर आत्मीय स्वागत किया। उपराष्ट्रपति धनखड़ डुमना एअरपोर्ट पर कुछ देर रुकने बाद सुबह 11.19 बजे वायुसेना के हेलीकॉप्टर से नरसिंहपुर के लिए रवाना हुए।
Tags
jabalpur