वृष राशि : आज आपको निर्णयों में जल्दबाजी से बचना होगा। कार्यस्थल पर दबाव ज्यादा रहेगा, लेकिन जूनियर्स का सहयोग आपके लिए लाभदायक रहेगा। धार्मिक भावना प्रबल रहेगी, किसी तीर्थ यात्रा का योग भी बन रहा है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, लेकिन दूसरों की बातों पर बिना सोचे भरोसा करने से विवाद हो सकता है। शुभ रंग – हरा।
मिथुन राशि : आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाने की जरूरत है। परिवार में मनमानी से तनाव हो सकता है। करियर में तरक्की के लिए बॉस से संबंध सुधारना लाभकारी होगा। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार या वादा कर सकते हैं। बच्चों की फरमाइश पूरी करने का प्रयास करेंगे। कानूनी मामलों में सफलता के संकेत हैं। शुभ रंग – सफेद।
कर्क राशि : आज दिन थोड़ा उलझनों भरा रह सकता है। आपके अंदर बेचैनी बनी रहेगी जिससे काम समय पर नहीं हो पाएंगे। मेहनत का फल तुरंत न मिलने से निराशा हो सकती है, लेकिन प्रयासों में कमी न लाएं। मां की तबीयत पर ध्यान दें। निवेश सोच-समझकर करें। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए समय अनुकूल है। शुभ रंग – लाल।
सिंह राशि : आज का दिन शानदार रहेगा। ससुराल से धन लाभ हो सकता है। व्यापार में निवेश के लिए समय अच्छा है, नई प्रॉपर्टी खरीदने की योजना भी पूरी हो सकती है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें। शुभ रंग – गुलाबी।
कन्या राशि : कुछ कठिनाइयां सामने आ सकती हैं। किसी विवाद में हस्तक्षेप से बचें। प्रॉपर्टी को लेकर चल रही बहस में बुजुर्गों की सलाह जरूरी होगी। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी की तबीयत पर ध्यान देना होगा। कामों में निराशा मिलने की संभावना है, इसलिए सोच-समझकर कदम उठाएं। शुभ रंग – हरा।
तुला राशि : आज का दिन शुभ रहेगा लेकिन सोच-समझकर बोलने की जरूरत है। काम का दबाव अधिक रहेगा, जिससे तनाव बढ़ सकता है। किसी पुराने फैसले पर पछतावा हो सकता है। लेनदेन में सतर्क रहें, कोई धोखा दे सकता है। नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसमें पिता की सलाह लाभदायक होगी। शुभ रंग – पीला।
वृश्चिक राशि : सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है। पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहने वाले छात्रों को सफलता मिल सकती है। बीते समय की गलतियों से सबक लें। आस-पड़ोस में कोई विवाद हो तो तटस्थ रहें। लंबित कार्य पूरे हो सकते हैं। प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। शुभ रंग – बैंगनी।
धनु राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। सोच समझकर लिए गए निर्णय लाभकारी होंगे। खर्चों में वृद्धि होगी लेकिन आवश्यकताओं की पूर्ति भी होगी। आपकी सफलता से कुछ लोग ईर्ष्या कर सकते हैं। कामकाज की अधिकता से तनाव बढ़ सकता है। यात्रा में सतर्कता जरूरी है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। शुभ रंग – हल्का पीला।
मकर राशि : आज आप मस्ती भरे मूड में रहेंगे। संतान की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। मां आपसे किसी जिम्मेदारी को लेकर नाराज हो सकती हैं। अविवाहित लोगों के प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। पैसों की समस्या कम होगी। रिश्तों में नई ऊर्जा आएगी। शुभ रंग – महरून।
कुंभ राशि : आज का दिन शानदार रहेगा। पैतृक संपत्ति मिलने के योग हैं। कोई रुकी हुई डील अब फाइनल हो सकती है। साझेदारी में थोड़ा सतर्क रहें, नुकसान संभव है। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। घर में धार्मिक आयोजन संभव है। बातचीत में संयम बरतें। शुभ रंग – ग्रे।
मीन राशि : आपके भीतर कुछ नया करने की भावना जागेगी, लेकिन कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना लाभकारी होगा। पिता की तबीयत चिंता का कारण बन सकती है। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। बच्चों की शिक्षा को लेकर आप गंभीर रहेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। शुभ रंग – गोल्डन।