Astrology: आज का राशिफल

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा हो सकता है। कार्यों को लेकर आप प्रसन्न रहेंगे लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव आपको परेशान कर सकता है। प्रतियोगिता का भाव आपके मन में रहेगा, परंतु किसी को धोखा न दें। कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीद संभव है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

वृष राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के योग हैं। वाद-विवाद से दूर रहना बेहतर रहेगा। वाहन संबंधी खर्च बढ़ सकता है, लेकिन प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई पुराना मामला हल हो सकता है।

मिथुन राशि के लिए दिन आर्थिक मामलों में अच्छा रहेगा। घूमने के दौरान कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। हालांकि कार्यक्षेत्र में तनाव या कहासुनी हो सकती है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। नौकरी या व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं। संतान की शिक्षा को लेकर निर्णय ले सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं से राहत मिलेगी और सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।

सिंह राशि के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से लाभदायक रहेगा। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा लेकिन पारिवारिक समस्याओं के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें और काम के साथ आराम भी जरूरी है।

कन्या राशि के जातक नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। धार्मिक कार्यों में भागीदारी संभव है। इमोशनल होकर फैसले लेने से बचें और जोखिम वाले निवेश में सतर्क रहें। सरकारी योजनाओं में निवेश लाभकारी हो सकता है।

तुला राशि के लिए दिन मिश्रित रहेगा। बिजनेस में नया काम शुरू कर सकते हैं। प्रॉपर्टी डील फाइनल हो सकती है। आय बढ़ाने के मौके मिलेंगे। बजट और समय प्रबंधन की आवश्यकता रहेगी। बॉस आपके सुझावों से प्रसन्न रहेंगे।

वृश्चिक राशि के लिए दिन सावधानी से बिताने योग्य रहेगा। खान-पान में लापरवाही से पेट की समस्या हो सकती है। संतान के कहने पर वाहन की खरीद संभव है। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के सिलसिले में बाहर जा सकता है।

धनु राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। करियर में प्रगति और प्रेम जीवन में नयापन आएगा। पुराना उधार वापस मिल सकता है। ससुराल पक्ष से लेन-देन सोच समझकर करें। पारिवारिक समय सुखद रहेगा।

मकर राशि के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से उत्तम रहेगा। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है और करियर में प्रगति मिलेगी। सेहत में सुधार होगा और पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।

कुंभ राशि के लिए दिन व्यापार में लाभ देने वाला रहेगा। पारिवारिक और कार्य जीवन में संतुलन जरूरी है। लंबी यात्रा संभव है। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। नया कार्य शुरू करने की इच्छा बलवती होगी, जिसमें पिताजी का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां रहेंगी। घर में धार्मिक आयोजन संभव है। किसी परिजन की शादी तय होने से खुशी का माहौल बनेगा। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानी आ सकती है, जिसे बातचीत से सुलझाना होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post