दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। 69वीं अंतर शालेय जिला स्तरीय कुराश प्रतियोगिता 2025 का सफल आयोजन संत अलॉयसियस स्कूल, पनागर में किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी जबलपुर के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रतियोगिता में जबलपुर जिले के विभिन्न विद्यालयों के करीब 80 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला शिक्षा अधिकारी धनश्याम सोनी, जिला शिक्षा क्रीड़ा अधिकारी मधुमिता हाजरा, वरिष्ठ शिक्षक दिनेश गौड़, सोनल दुबे, सुधीर अवधिया, अंतरराष्ट्रीय कुराश खिलाड़ी एवं जबलपुर कुराश संघ के प्रेसिडेंट विभोर बबेले, प्राचार्या सिस्टर सरिता एंटोनी तथा मैनेजर फादर जोस एंटोनी की उपस्थिति में हुआ।
मंचासीन अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर खेल शिक्षक अमित श्रीवास व शशांक सिंह ठाकुर ने स्वागत किया। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता में मानकुवॉरी हंसा हायर सेकंडरी स्कूल बरेला, आदित्य कांवेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अजय सत्यप्रकाश पब्लिक स्कूल पनागर, माउंट लिट्रा जी स्कूल, सेंट अलॉयसियस पनागर, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय पनागर, लिटिल चैम्प कजरी, महर्षि विद्या मंदिर सहित विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लेकर दमदार प्रदर्शन किया और संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्राचार्या सिस्टर सरिता एंटोनी ने अतिथियों, रेफरी और कोच को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।