दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना गोहलपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 30 देशी पटाका बम के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी रितेश पांडे ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुराना नाला, गोहलपुर के पास एक व्यक्ति आसमानी रंग के थैले में संदिग्ध सामान लेकर खड़ा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी तो संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पूछताछ में उसने अपना नाम अनवार अहमद (54 वर्ष), निवासी पुराना पुल नाले के पास, गोहलपुर बताया। थैले की तलाशी लेने पर पारदर्शी पैकेट में रखे कुल 30 देशी पटाका बम बरामद हुए। आरोपी से बम रखने के संबंध में पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। पुलिस ने सभी 30 पटाका बम जब्त करते हुए अनवार अहमद के खिलाफ धारा 287 बीएनएस एवं विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 9-बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
.png)