Astrology: आज का राशिफल


शुभांक :- 3,4,5


मेष (Aries):- आज का दिन व्यस्त रहेगा। वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी नोंकझोंक हो सकती है। काम में बड़ा जोखिम न लें। पारिवारिक समस्या को हल्के में न लें। पिता से सलाह लेना लाभकारी रहेगा। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

वृषभ (Taurus):- दिन लाभदायक रहेगा। परिवार में शांति बनाए रखें। किसी को भी निजी जानकारी साझा न करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। संतान के व्यवहार से चिंता हो सकती है। क्रिएटिव काम में रुचि जागेगी।

मिथुन (Gemini):- नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन आप सफल रहेंगे। नया बिज़नेस प्लान बना सकते हैं। संतान की खुशी के लिए नया वाहन खरीद सकते हैं। लोन चुकाने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य में योग-व्यायाम से लाभ मिलेगा।

कर्क (Cancer):- खर्च अधिक रहेगा। नौकरी बदलने का विचार फिलहाल टालें। कार्य में ईमानदारी बनाए रखें। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। सेहत में उतार-चढ़ाव संभव है। संतान के करियर पर जीवनसाथी संग विचार-विमर्श करेंगे।

सिंह (Leo):- नए काम की शुरुआत के लिए शुभ दिन। रिश्तों में मधुरता आएगी। सामाजिक दायरे में काम करें। बिज़नेस प्लान में बदलाव न करें। पूजा-पाठ में शामिल हो सकते हैं। जीवनसाथी संग शॉपिंग की योजना बनेगी। विद्यार्थी पढ़ाई में व्यस्त रहेंगे।

कन्या (Virgo):- काम में सफलता मिलेगी। परिवारिक संबंधों में सामंजस्य रहेगा। दूर के परिजन की याद आएगी। नौकरी में प्रमोशन की बातचीत हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को नया पद मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें, शुगर/बीपी बढ़ सकता है।

तुला (Libra):- दिन चुनौतियों भरा रहेगा। जल्दबाजी में फैसला न लें। आर्थिक मामलों में किसी पर भरोसा न करें। परिवार के साथ खुलकर बातचीत करें। व्यापार में पार्टनरशिप से बचें। यात्रा की योजना बन सकती है।

वृश्चिक (Scorpio):- धैर्य और संयम से काम लें। थकान दूर होगी। आराम के लिए समय निकालें। जीवनसाथी से अनबन खत्म करने की कोशिश करें। मन में निराशा रह सकती है। घूमने-फिरने से नई जानकारी मिलेगी। परिवार में विवाह का प्रस्ताव तय हो सकता है।

धनु (Sagittarius):- करियर में सफलता के नए रास्ते खुलेंगे। विदेश जाने वालों को ऑफर मिलेगा। सहयोगियों से मन की बात कह पाएंगे। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में धनलाभ होगा।

मकर (Capricorn):- मिश्रित फल वाला दिन रहेगा। दोस्तों संग समय अच्छा बीतेगा। गुप्त शत्रु परेशानी दे सकते हैं। दिखावे में धन खर्च न करें। शेयर मार्केट वालों के लिए लाभकारी दिन। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों पर चर्चा होगी। परिवार में नए मेहमान का आगमन संभव।

कुंभ (Aquarius):- व्यापार में अड़चनें आएंगी। तनाव बढ़ सकता है। बुद्धिमानी से निर्णय लेंगे। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। परिजन से खुशखबरी मिलेगी। किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है। अजनबियों पर भरोसा न करें।

मीन (Pisces):- विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। धार्मिक आयोजन में शामिल होंगे। नौकरी में सफलता मिलेगी, प्रमोशन भी संभव। पुरानी इच्छा पूरी होगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post