Astrology: आज का राशिफल


शुभांक :-  6,7, 8 



मेष राशि (Aries) :-  आज का दिन थोड़े तनाव से भरा हो सकता है। संतान की नौकरी को लेकर चिंता रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, रुका हुआ धन मिल सकता है। जरूरतमंद की मदद का अवसर मिलेगा, उसे न गंवाएं। नया वाहन खरीदने की संभावना है।

वृष राशि (Taurus) :- विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है। घूमने के दौरान कोई खास जानकारी मिल सकती है। सरकारी योजनाओं में निवेश फायदेमंद रहेगा। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। मौसम से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। परिवार में विवाह की अड़चन दूर होगी।

मिथुन राशि (Gemini) :- उन्नति की ओर बढ़ने का दिन है। लेनदेन में सावधानी जरूरी है। ससुराल पक्ष से विवाद की संभावना है। पिताजी से कानूनी मामलों में सलाह लें। कोई अच्छी संपत्ति प्राप्त हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer) :- सोच-समझकर निर्णय लें। कोई पुराना मित्र मिल सकता है। बिजनेस में बड़ा फैसला लेने का समय है। साझेदारी में सतर्कता बरतें। परीक्षा परिणाम मिल सकते हैं। पारिवारिक समस्याएं मिलकर सुलझाएं।

सिंह राशि (Leo) :-खुशियों से भरा दिन है। रुकी हुई डील पूरी हो सकती है। भाई-बहनों से मदद मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि (Virgo) :- ऊर्जावान दिन है, लेकिन ऊर्जा सही दिशा में लगाएं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलेगी। सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। कुछ नया करें, सफलता मिलेगी। घर पर पार्टी की योजना बन सकती है।

तुला राशि (Libra) :- दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। बिजनेस में थोड़ी चिंता रहेगी। धन और स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। कई काम एक साथ आने से तनाव रहेगा। किसी मन की इच्छा पूरी हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) :- बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखें। शौक पर खर्च बढ़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। घर में नए मेहमान के आगमन की संभावना है। किसी संशय वाले काम में जल्दबाजी न करें।

धनु राशि (Sagittarius) :- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साइड इनकम का अवसर मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। पिता से विवाद की आशंका है। संतान से संवाद रिश्ते सुधार सकता है। अविवाहितों के लिए शुभ संकेत हैं।

मकर राशि (Capricorn) :- दिन सामन्य रहेगा। नया प्रयोग सफल हो सकता है। बिजनेस में लाभ होगा। कर्ज चुकाने का अवसर मिलेगा। नौकरी या व्यवसाय के नए विकल्प मिल सकते हैं। परिवार में किसी की बात चुभ सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) : मौज-मस्ती का दिन है। दीर्घकालीन योजनाएं सफल होंगी। कार्यक्षेत्र में पुरस्कार या प्रमोशन के योग हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। माता-पिता की सेवा का भाव रहेगा।

मीन राशि (Pisces) : दिन ठीक-ठाक रहेगा। काम समय पर पूरे होंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। संतान से मनमुटाव संभव है। कोई निराशाजनक समाचार मिल सकता है, संयम रखें। लेन-देन में सावधानी जरूरी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post