दैनिक सांध्य बन्धु भोपाल। अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात नगर निगम का एक कर्मचारी संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर मौत का शिकार हो गया। मृतक की पहचान अशोक ठाकुर (38), निवासी नरेला के रूप में हुई है, जो नगर निगम में ठेका श्रमिक था।
खाना खाने के बाद छत पर गया था
जानकारी के अनुसार, अशोक रात में खाना खाने के बाद अपने दो मंजिला मकान की छत पर टहलने गया था। इसी दौरान अचानक वह नीचे गिर पड़ा। परिवारजन उसे खून से लथपथ हालत में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि अशोक शराब पीने का आदी था और घटना के समय भी वह नशे की हालत में था। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारण का पता पीएम रिपोर्ट और जांच से ही चल सकेगा।
पुलिस ने शुरू की जांच
अयोध्या नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी एंगल से मामले की पड़ताल की जा रही है।
