वृष राशि के जातकों को वाद-विवाद से बचना चाहिए। खर्चे बढ़ेंगे, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। भविष्य के लिए बड़ा निवेश करना फायदेमंद होगा। पुरानी गलती परेशान कर सकती है। बिजली के उपकरणों से दूरी बनाए रखें और पारिवारिक मामले घर पर ही निपटाएं।
मिथुन राशि वाले पेंडिंग काम निपटाने में जुटेंगे। धर्म और सेवा से सुख की अनुभूति होगी। आलस्य छोड़कर कार्य पूरे होंगे। विद्यार्थी लापरवाही से बचें। परिवार के किसी सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है।
कर्क राशि के जातकों का अटका हुआ काम पूरा होगा। धन आगमन के रास्ते खुलेंगे। नया मकान या प्रॉपर्टी लेने की इच्छा पूरी हो सकती है। लोन अप्लाई कर सकते हैं। नौकरी बदलने का अवसर मिलेगा। दोस्तों से अनबन संभव है।
सिंह राशि के जातकों को आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलेगी। अपने काम पर फोकस करें। मन का डर दूर करने का प्रयास करें। जरूरी कामों को लेकर चिंता हो सकती है। वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। प्रॉपर्टी डील फाइनल हो सकती है। परिवार से निराशाजनक खबर मिल सकती है।
कन्या राशि के लिए आज साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। विदेश व्यापार में सावधानी बरतें। विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से राहत मिलेगी। पार्टनरशिप लाभकारी रहेगी। लंबे समय से रुका कार्य पूरा होगा।
तुला राशि के जातकों को बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति से लाभ होगा। माताजी से किया वादा निभाना होगा। रुके हुए आर्थिक काम पूरे होंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों की डील फाइनल होगी।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज योजनाबद्ध तरीके से काम करने का दिन है। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्य में दूसरों पर निर्भर न रहें। खान-पान का आनंद लेंगे। पुरानी गलती पर पछतावा हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
धनु राशि के जातकों को भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। एक साथ कई काम हाथ में आएंगे। पारिवारिक मामले मिल बैठकर सुलझाएं। सामाजिक कार्य में पद प्राप्ति संभव है। पुराना लेन-देन समस्या बन सकता है। घूमने-फिरने में महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।
मकर राशि वालों की कार्य कुशलता बेहतर रहेगी। बॉस आपके काम की सराहना करेंगे। परिजन घर आ सकते हैं। भक्ति में मन लगेगा। कोई मनोकामना पूरी होगी। पुराने मित्र से मुलाकात की इच्छा पूरी होगी।
कुंभ राशि वालों के साधन बढ़ेंगे। नए प्रयास सफल होंगे। साइड इनकम की संभावना है। कार्यक्षेत्र की राजनीति से दूर रहें। प्रेम जीवन में साथी के साथ समय बिताएंगे। विरोधियों को मात देंगे। उत्साह पर नियंत्रण रखें।
मीन राशि के जातकों पर काम का दबाव रहेगा। तनाव के कारण काम में मन कम लगेगा। बैंक से संबंधित कार्य परेशान कर सकता है। यात्रा में सावधानी रखें। संतान को नई नौकरी मिलने से खुशी मिलेगी।
.jpg)