वृष राशि : आज आप अपनी जरूरतों पर ध्यान देंगे। कोई बड़ा लक्ष्य बनाने का समय है। परिवार और काम दोनों को संतुलित रखें। जीवनसाथी के लिए कुछ विशेष कर सकते हैं। किसी सदस्य की बात बुरी लग सकती है। वाहन सावधानी से चलाएँ।
मिथुन राशि : राजनीति में जुड़े लोगों को सफलता और सम्मान मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन की संभावना है, लेकिन जिम्मेदारियों में लापरवाही न करें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान देंगे और अध्यापकों से सहयोग पाएंगे।
कर्क राशि : आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शौक और आराम पर खर्चा होगा। खानपान पर ध्यान दें। कार्य संबंधी परेशानियाँ दूर होंगी। आलस छोड़कर आगे बढ़ें। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।
सिंह राशि : आय-व्यय में संतुलन बनाना होगा। लापरवाही से बचें। कारोबार अच्छा रहेगा। कोई इच्छा पूरी हो सकती है। उधार दिया पैसा वापस मिलने की संभावना है। व्यवसाय में निवेश कर सकते हैं। बड़े जोखिम से बचें।
कन्या राशि : कार्यस्थल पर किसी सहयोगी से मतभेद हो सकता है। अनावश्यक बोलने से बचें। नेतृत्व क्षमता मजबूत रहेगी। प्रतिस्पर्धा का भाव रहेगा। आय बढ़ाने पर ध्यान दें। व्यवसाय में नई योजनाओं की शुरुआत लाभकारी होगी। संतान से खुशी मिलेगी।
तुला राशि : जिम्मेदारी से कार्य करें। विरोधियों से सावधान रहें। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिलेगा। उधार दिया धन वापस मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी भी निर्णय को सोच-समझकर लें। निवेश में विशेषज्ञ की सलाह लें।
वृश्चिक राशि : आज वाद-विवाद से बचें। परिवार में विवाह संबंधी रुकावटें दूर होंगी। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। व्यवसाय में प्रगति होगी। संतान की पढ़ाई के लिए अवसर मिल सकता है। मन में चिंता रहेगी। लेनदेन में सावधानी रखें।
धनु राशि : आज सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। किसी समस्या को शांत रहकर हल करें। जीवनसाथी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। खोई वस्तु मिलने की संभावना है। नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
मकर राशि : दिन लाभदायक रहेगा। नौकरी में संबंध बेहतर होंगे। महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। नए लोगों से परिचय बढ़ेगा। परिवार में एकता रहेगी। घर-बाहर तालमेल बनाए रखें। काम के लिए अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। पुरानी गलती से सीख लें।
कुंभ राशि : मान-सम्मान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। नौकरी में समस्या हो तो बॉस से बात करें। दूसरों के मामलों में न पड़ें। विद्यार्थी मानसिक बोझ से मुक्त होंगे। कोई पुराना लेनदेन तनाव दे सकता है।
मीन राशि : आज रचनात्मकता से लोग प्रभावित होंगे। शत्रुओं की बातों में न आएं। कई काम एक साथ होने से व्यस्त रहेंगे। मन की परेशानी परिवार को खल सकती है। कानूनी मामले में जीत मिलेगी। भाई-बहनों से संबंध मधुर रहेंगे।
.jpg)
