वृष राशि के जातकों के लिए दिन मान-सम्मान में वृद्धि करने वाला रहेगा। आप दूसरों की मदद करेंगे, लेकिन लोग इसे स्वार्थ भी समझ सकते हैं। काम में लापरवाही से बचें। प्रेम जीवन में चल रहा तनाव दूर होगा। नए लोगों से मुलाकात लाभकारी साबित होगी।
मिथुन राशि के जातकों को आज भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ज्यादा लाभ पाने के लालच में कोई जोखिम भरा कदम उठाने से बचें। पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में मनचाहा काम मिलेगा।
कर्क राशि वालों को आज आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक योजनाएं बेहतर रहेंगी। कार्यक्षेत्र में किसी पर डिपेंड न रहें। संतान के व्यवहार से थोड़ा तनाव हो सकता है।
सिंह राशि के जातकों को आज विरोधियों से सतर्क रहना होगा। कार्यस्थल पर सहकर्मी आपके बॉस से संबंध बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेकर सम्मान मिलेगा। विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से राहत मिलेगी। घर में धार्मिक आयोजन हो सकता है।
कन्या राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। कारोबार में लाभ और साइड इनकम की संभावना है। जल्दबाजी में वाहन प्रयोग न करें। पिता की सेवा में समय दें। अफवाहों पर विश्वास न करें और विवाद से दूर रहें।
तुला राशि के जातकों को आज परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। काम का दबाव अधिक रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की सेहत सुधरेगी। संतान आपसे नाराज हो सकती है। जीवनसाथी को सरप्राइज गिफ्ट देंगे। नई चीजों की खरीदारी करेंगे।
वृश्चिक राशि के जातकों को आज अचानक धन लाभ होगा। प्रमोशन पर चर्चा हो सकती है, लेकिन बॉस से संबंधों में खटास आ सकती है। मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। राजनीति में आपकी छवि और निखरेगी। जरूरतमंद की मदद करेंगे।
धनु राशि के जातकों को आज जल्दबाजी से बचना होगा। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी। भाई-बहनों से रिश्ते मजबूत होंगे। परिवार के साथ मनोरंजन और जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा हो सकती है। निवेश सोच-समझकर करें।
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। विरोधियों पर आप भारी रहेंगे। बिजनेस में बदलाव सोच-समझकर करें। किसी मित्र से धोखा मिलने की संभावना है। धैर्य बनाए रखें।
कुंभ राशि वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा। कारोबार में नई योजनाएं बनेंगी। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। विशेष व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। वरिष्ठ सदस्यों संग अच्छा समय गुजारेंगे।
मीन राशि के जातकों की रचनात्मकता आज निखरेगी। अपनी कला से लोग प्रभावित होंगे। पढ़ाई पर ध्यान देंगे। आलस्य छोड़कर रुके हुए काम पूरे करेंगे। उधार चुकाने की कोशिश करेंगे। परिवार की समस्या पर पिता से सलाह ले सकते हैं।
.jpg)
_page-0001.jpg)