वृष राशि के लोगों को आज व्यापार में सावधानी रखनी होगी। मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं, लेकिन किसी अजनबी पर भरोसा न करें। परिवार के किसी सदस्य की सेहत बिगड़ने से भागदौड़ रहेगी। मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने की आपकी कोशिशें सफल होंगी।
मिथुन राशि के लिए आज का दिन थोड़ी उलझनें लेकर आएगा। अपनी वाणी और व्यवहार में संयम रखें। पारिवारिक मुद्दों को घर में मिलकर सुलझाना बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों की सराहना होगी। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिल सकता है और प्रॉपर्टी विवाद सुलझने से मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। आय बढ़ाने का कोई मौका हाथ से न जाने दें। कानूनी मामलों में थोड़ी निराशा मिल सकती है और अधूरे कामों को लेकर तनाव रहेगा। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं जिन्हें करने की मजबूरी होगी।
सिंह राशि के जातक किसी जोखिम भरे काम से बचें। काम में सहयोग मिलेगा और टालमटोल की आदत छोड़ें। घूमने-फिरने की योजना बनाते समय पिताजी से सलाह लें। संतान किसी बात पर नाराज हो सकती है, उसे मनाने की कोशिश करें। नए कपड़े या मोबाइल खरीदने की संभावना है।
कन्या राशि के लिए दिन सुखमय रहेगा। परिवार में नए मेहमान के आगमन की संभावना है। बिजनेस में आय बढ़ाने के अवसरों पर ध्यान दें। पिता से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। धन उधार लेने से बचें और अपने दैनिक कार्य समय पर पूरे करें। किसी की कही-सुनी बात पर विश्वास न करें।
तुला राशि के लिए दिन निवेश संबंधी मामलों में शुभ रहेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और घर की सजावट के लिए कुछ नया खरीद सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई मिलने आ सकता है। मन की इच्छा पूरी होगी और घूमने की योजना बन सकती है, लेकिन अजनबियों से जरूरी बातें साझा न करें।
वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। माता से बातचीत से समस्याओं का हल मिलेगा। यात्रा के दौरान नई जानकारी मिलेगी। घर पर लोगों का आना-जाना लगा रहेगा और धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में लापरवाही नहीं करनी चाहिए, वरना परिणाम प्रभावित होंगे।
धनु राशि के लिए दिन मौज-मस्ती से भरा रहेगा। संतान से प्रसन्नता मिलेगी। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें और किसी से झगड़ा न करें। निर्णय सोच-समझकर लें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, चोट लग सकती है। नौकरी संबंधी कार्यों के लिए बाहर जाना पड़ सकता है।
मकर राशि के जातकों को परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। कामकाज में व्यस्तता रहेगी। वाहन प्रयोग में सतर्क रहें। भाग्य साथ देगा और नए प्रयास सफल होंगे। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा और मन प्रसन्न रहेगा।
कुंभ राशि के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आपकी बुद्धिमानी से लोग प्रभावित होंगे। तरक्की के अवसर मिलेंगे और शुभ समाचार प्राप्त होंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखें और किसी के बहकावे में न आएं। रहन-सहन के स्तर में सुधार आएगा और नया वाहन खरीदने की संभावना है।
मीन राशि के लिए दिन लाभदायक रहेगा। मेहनत से अच्छे मुकाम हासिल होंगे। परिवार से उपहार मिल सकते हैं। आप दूसरों की मदद करेंगे और कार्यक्षेत्र में मनपसंद काम मिलेगा। अनावश्यक तनाव से बचें और जीवनसाथी के साथ समय बिताने या शॉपिंग पर जाने का अवसर मिलेगा।