वृष राशि : आज भावनाओं में आकर निर्णय लेने से बचें। काम में समझदारी और विवेक से आगे बढ़ें। कोई आपको बहकाने की कोशिश करेगा, सतर्क रहें। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें। मन की कोई इच्छा पूरी होगी और परिवार में शुभ कार्य का वातावरण रहेगा।
मिथुन राशि : आज सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। मनोरंजन के कार्यक्रम में भाग लेंगे। बिजनेस में कोई टेंशन देने वाला फैसला सामने आ सकता है, जिसके लिए एक्सपर्ट की राय जरूरी है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
कर्क राशि : आज लाभ के अवसर मिलेंगे। अटका हुआ धन वापस आ सकता है। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे रहेंगे। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है, प्रेम से स्थिति संभालें। शेयर मार्केट वालों को लाभ होगा।
सिंह राशि : नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन का योग है। नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी।
कन्या राशि : आज का दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात लाभकारी रहेगी। कला और कौशल में निखार आएगा। किसी की बातों में आकर विवाद न करें। माता-पिता का आशीर्वाद शुभ रहेगा।
तुला राशि : नए विरोधी सामने आ सकते हैं। सामाजिक कार्यों में सावधानी बरतें। शत्रु आपकी छवि खराब करने की कोशिश करेंगे। बचत पर ध्यान दें। संतान को जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। पुरानी गलती से सबक लें।
वृश्चिक राशि : कुछ अनचाहे खर्च बढ़ेंगे। परिवार में वाद-विवाद हो सकता है, चुप रहना बेहतर रहेगा। यात्रा का योग है। कार्यक्षेत्र में कोई उपहार या प्रशंसा मिल सकती है।
धनु राशि : महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। पेट से संबंधित परेशानी संभव है, खानपान में सावधानी रखें। धन अटक सकता है। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेंगे और मन को शांति मिलेगी।
मकर राशि : आज का दिन संतुलित रहेगा। खास लोगों से मुलाकात होगी। किसी की बातों पर अंधविश्वास न करें। जीवनसाथी के लिए सरप्राइज गिफ्ट ला सकते हैं। वाहन संबंधी खर्च बढ़ेगा। दान-पुण्य से आत्मसंतोष मिलेगा।
कुंभ राशि : करियर में उन्नति होगी। बिजनेस में फायदा मिलेगा। मन की इच्छा पूरी होगी। संतान के विवाह में अड़चनें दूर होंगी। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए अच्छा समय है। दिल से की गई भलाई का प्रतिफल मिलेगा।
मीन राशि : दिन खुशनुमा रहेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। कारोबार में बड़ी सफलता मिल सकती है। कोई पुरानी मनोकामना पूरी होगी। नए मेहमान के आगमन से घर में उत्साह बढ़ेगा।
.jpg)