दैनिक सांध्य बन्धु भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की सहमति से मध्यप्रदेश भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने नई टीम का ऐलान किया, जिसमें उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
घोषित सूची के अनुसार, अखिलेश जैन को एक बार फिर भाजपा का प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं श्याम महाजन को कार्यालय मंत्री और आशीष उषा अग्रवाल को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
उपाध्यक्षों में रणवीर सिंह रावत, कांतदेव सिंह, प्रभुराम चौधरी, शैलेन्द्र बरूआ, मनीषा सिंह, नन्दिता पाठक, सुरेन्द्र शर्मा, निशांत खरे और प्रभुलाल जाटव शामिल हैं।
महामंत्री पद पर लता वानखेड़े, सुमेर सोलंकी, राहुल कोठारी (जैन) और गौरव रणदिवे को जिम्मेदारी दी गई है।
मंत्री के रूप में रजनीश अग्रवाल, लोकेन्द्र पाराशर, जयदीप पटेल, क्षितिज भट्ट, संगीता सोनी, राजेन्द्र सिंह, अर्चना सिंह, राजो मालवीय और बबीता परमार को शामिल किया गया है।
मोर्चा अध्यक्षों में किसान मोर्चा के लिए जयपाल सिंह चावड़ा, एससी मोर्चा के लिए भगवान सिंह परमार, एसटी मोर्चा के लिए पंकज टेकाम और पिछड़ा मोर्चा के लिए पवन पाटीदार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।