MP Breaking News: कांग्रेस ने घोषित की सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी, जबलपुर के इस नेता को मिली बड़ी जिम्मेदारी ; देखे सूची

दैनिक सांध्य बन्धु भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सूचना का अधिकार (RTI) प्रकोष्ठ की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश और संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले की सहमति से प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पुनीत टंडन द्वारा प्रस्तुत पदाधिकारियों की सूची को अनुमोदित किया गया।

घोषित सूची में प्रदेशभर से वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। जबलपुर से प्रशांत चौरसिया को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं भोपाल से अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, विदिशा से जगदीश व्यास, सतना से मोहम्मद ऐहतिसाम आमिर और छतरपुर से दीप्ती पांडेय को भी उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

महामंत्री पद पर सिंगरौली के वरुण द्विवेदी, नरसिंहपुर के चौधरी प्रवीण शर्मा, डिण्डौरी के अरशद सिद्दीकी, भोपाल के अभिनय कुमार जैन और मिर्जा मसूद बैग, तथा सिवनी के देवधर सक्सेना को नियुक्त किया गया है। सचिव पद पर रायसेन के रविन्द्र शर्मा, डिण्डौरी के ललित श्रीवास्तव, विदिशा के गंभीर सिंह बघेल और सुब्हान गोरी, इंदौर के दीपक सोनबाने को जगह दी गई है।

देखे सूची 👇


Post a Comment

Previous Post Next Post