दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। दीपावली की रात जब जबलपुर शहर रोशनी और आतिशबाजी के उत्सव में डूबा था, तब शहर के असली हीरो सड़कों पर डटे थे। नगर निगम के 2 हजार से अधिक सफाईकर्मियों ने कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के नेतृत्व में रात 3 बजे से ही सफाई अभियान संभाल लिया।
आतिशबाजी, मिठाई के डिब्बों और कचरे से पटी सड़कों को सफाईकर्मियों ने महज 3 घंटे में चमका दिया। शहर के सभी 79 वार्डों में सफाई का विशेष अभियान चलाया गया। सफाई मित्रों ने सुबह 7 बजे तक मेहनत कर दीपावली के अगले ही दिन जबलपुर को स्वच्छ और सुंदर बना दिया।
कलेक्टर और कमिश्नर खुद सुबह 3 बजे से टीम के साथ सड़कों पर उतरे। उन्होंने सिविक सेंटर चौपाटी, भारत माता चौक, करमचंद चौक, मालवीय चौक, तीन पत्ती चौक, बड़ा और छोटा फुहारा, दमोह नाका, रानीताल यादव कॉलोनी, विजय नगर, अधारताल और गढ़ा जैसे इलाकों का निरीक्षण किया।अधिकारियों ने सफाईकर्मियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा, “वेलडन सफाई संरक्षक, आपने दीपावली की सुबह जबलपुर को सच्चे अर्थों में रोशन किया है।”
Tags
jabalpur
.png)
.png)