वृष राशि वालों के लिए दिन उलझनों से भरा रहेगा। संतान के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और आपके प्रभाव में वृद्धि होगी, लेकिन किसी विवाद में पड़ने से बचें। बॉस द्वारा दी गई जिम्मेदारी में गलती होने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह को लेकर समस्या आ सकती है। खर्चे बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलें।
मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन खुशियों से भरा रहेगा। आप अपने व्यवसाय में कुछ नए प्रयोग कर सकते हैं। ससुराल पक्ष के लोगों से किसी भी वित्तीय लेन-देन से बचें। किसी मित्र से मनपसंद सूचना मिल सकती है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में आ रही बाधाएं दूर होंगी, लेकिन किसी निर्णय पर पछतावा भी हो सकता है।
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहेगा। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात के योग हैं। कोर्ट-कचहरी के पुराने मामले निपट सकते हैं। संतान की शिक्षा को लेकर आप नए विकल्प पर विचार करेंगे। पुराना लेन-देन परेशानी बन सकता है। कार्यों में ढील न दें और सेहत को लेकर सतर्क रहें।
सिंह राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली दिन रहेगा। व्यवसाय में निरंतर सफलता के योग हैं और पार्टनरशिप में नया काम शुरू हो सकता है। बिजली के उपकरणों से सावधान रहें। पिता कोई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। पारिवारिक मामलों में थोड़ी चिंता रहेगी, लेकिन यात्रा से उपयोगी जानकारी मिलेगी।
कन्या राशि के लिए दिन आर्थिक दृष्टि से थोड़ा कमजोर रहेगा। किसी से मांगकर वाहन न चलाएं और यात्रा के दौरान कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। अपने निर्णय स्वयं लें और दूसरों पर निर्भर न रहें। माता-पिता के आशीर्वाद से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें और खर्चों को नियंत्रित रखें।
तुला राशि के जातकों के लिए दिन आय में वृद्धि का रहेगा। नई नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। हालांकि ससुराल पक्ष के व्यक्ति से मतभेद हो सकते हैं, इसलिए बोलते समय संयम रखें। प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों का निपटारा हो सकता है।
वृश्चिक राशि के लिए दिन आराम और सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। आप सोच-समझकर खर्च करेंगे। जीवनसाथी के साथ मिलकर संतान के भविष्य को लेकर बड़ा निर्णय ले सकते हैं। कामों में देरी से मन थोड़ा परेशान रहेगा। नए विरोधियों से सावधान रहें जो तनाव बढ़ा सकते हैं।
धनु राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों को मानसिक दबाव से राहत मिलेगी। संतान की सेहत में सुधार होगा। प्रेम जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। धन से जुड़ा रुका हुआ कार्य पूरा होगा। जीवनसाथी को सरप्राइज दे सकते हैं और घर में बदलाव की योजना बना सकते हैं।
मकर राशि के लिए दिन संपत्ति और वाहन खरीदने के लिए शुभ है। लंबी अवधि की योजनाओं में प्रगति होगी। व्यवसायिक योजनाओं में सुनियोजित ढंग से काम करें। शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें। दूर के रिश्तेदार की याद आ सकती है। आप दूसरों का भला सोचेंगे लेकिन लोग इसे गलत समझ सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन तरक्की का रहेगा। साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान और पद मिल सकता है। संतान पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेगी। कोई पारिवारिक मामला तनाव दे सकता है।
मीन राशि के जातकों के लिए दिन आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगा। नए आय स्रोत मिल सकते हैं। किसी से वादा सोच-समझकर करें। अविवाहित लोगों की मुलाकात संभावित जीवनसाथी से हो सकती है। स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। बेवजह भागदौड़ से बचें। कोई पुरानी गलती उजागर हो सकती है और माता किसी बात से नाराज हो सकती हैं।
.jpg)