वृष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई पहचान बनाने का अवसर मिलेगा, लेकिन किसी गलती से डांट सुननी पड़ सकती है। किसी को उल्टा जवाब देने से बचें। संतान से जुड़ी चिंता दूर होगी। अपने कार्य स्वयं करें, दूसरों पर निर्भर न रहें।
मिथुन राशि वालों के लिए दिन ठीक रहेगा। कीमती सामान की सुरक्षा करें। किसी नए काम में निवेश सोच-समझकर करें। पिताजी से मतभेद की संभावना है। नौकरी में बदलाव के इच्छुक लोगों को नई जगह ट्राई करना लाभकारी रहेगा। कोई मनोकामना पूरी हो सकती है।
कर्क राशि के जातकों के लिए भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और मेहनत से बॉस प्रसन्न रहेंगे। परिवार और भाई-बहनों से संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। समझदारी और धैर्य से काम लें।
सिंह राशि वालों को धन उधार देने से पहले जांच-पड़ताल करनी चाहिए। संतान की शिक्षा के लिए शुभ समाचार मिलेगा। जीवनसाथी को नई नौकरी मिलने की संभावना है। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी।
कन्या राशि के लिए दिन शुभ समाचारों से भरा रहेगा। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव खत्म हो सकता है। पिता की सेहत पर ध्यान दें। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे और मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है।
तुला राशि के जातकों के लिए दिन आनंददायक रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अटके सरकारी काम पूरे हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि वालों के खर्चे बढ़ सकते हैं, जिससे चिंता रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और बिजली के उपकरणों से दूरी रखें। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों के लिए शुभ समाचार मिल सकता है।
धनु राशि वालों के लिए दिन राजनीति और सामाजिक कार्यों में उन्नति का रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। पुराने अटके कार्य पूरे होंगे। परिवार में बोलचाल में संयम रखें। नौकरी में मिली जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करें।
मकर राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। पुरानी गलती उजागर हो सकती है। काम में लापरवाही न करें और यात्रा स्थगित करना बेहतर रहेगा। खानपान में सुधार करें और सेहत का ध्यान रखें।
कुंभ राशि वालों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलें। प्रेम जीवन में खुशी रहेगी और परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें, नहीं तो विवाद बढ़ सकता है।
मीन राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। कामकाज में सतर्कता बरतें और कीमती वस्तुओं की सुरक्षा करें। पदोन्नति मिलने की संभावना है। संतान की संगति पर ध्यान दें, ताकि वह गलत राह पर न जाए। घर की साज-सज्जा के लिए खरीदारी संभव है।
.jpg)