MP Breaking News: मध्यप्रदेश कांग्रेस में बड़े बदलाव

दैनिक सांध्य बन्धु भोपाल। कांग्रेस हाईकमान ने मध्यप्रदेश संगठन में दो अहम नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने श्रीमती रीना बौरासी सेतिया को महिला कांग्रेस, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।

इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने अवनीश भार्गव को मध्यप्रदेश सेवा दल का मुख्य संयोजक (Chief Organizer) नियुक्त करने की सहमति भी प्रदान की है। उनकी नियुक्ति भी तुरंत प्रभाव से लागू होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post