Breaking News: मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर, जबलपुर सहित पूरे प्रदेश की फाइनल मतदाता सूची जारी, जल्द आएगा परिणाम

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जबलपुर सहित पूरे प्रदेश की फाइनल मतदाता सूची जारी कर दी गई है। स्क्रूटनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब कुल वैध मतदाताओं का आंकड़ा सामने आया है। माना जा रहा है कि 1-2 दिनों में परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

जबलपुर जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में वैध मतदाताओं की संख्या इस प्रकार है —

उत्तर विधानसभा: 9,352

पूर्व विधानसभा: 12,262

पश्चिम विधानसभा: 1,931

कैंट विधानसभा: 2,836

पनागर विधानसभा: 3,932

बरगी विधानसभा: 2,287

पाटन विधानसभा: 1,528

सीहोर विधानसभा: 1,730

फाइनल मतदाता सूची जारी होने के साथ ही युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। सभी प्रत्याशी अब परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post