दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। कांग्रेस संगठन ने जबलपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी में नई नियुक्ति की है। प्रदेश कांग्रेस संगठन प्रभारी संजय कामले ने ने रितेश गुप्ता बंटी को शहर जिला कांग्रेस संगठन कमेटी का जिला संगठन मंत्री नियुक्त किया है।
रितेश गुप्ता बंटी अपनी सरल, मिलनसार स्वभाव और संगठन में लगातार सक्रिय भूमिका के लिए जाने जाते हैं। पार्टी पदाधिकारियों का मानना है कि उनकी नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और जमीनी स्तर पर कांग्रेस की गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।
नियुक्ति के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं ने रितेश गुप्ता बंटी को बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे संगठन के विस्तार और समन्वय में अहम भूमिका निभाएंगे।
Tags
jabalpur