वृष राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा। किसी रुके हुए काम से धन लाभ के संकेत हैं। संतान उम्मीदों पर खरी उतरेगी और पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। हालांकि किसी कानूनी मामले में लापरवाही से बचें। व्यापार में चल रहे उतार-चढ़ाव आगे चलकर लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं।
मिथुन राशि वालों का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। लोगों को पहचानकर दोस्ती करना जरूरी होगा, क्योंकि गलत संगति नुकसान पहुंचा सकती है। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें। सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा और एक साथ कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं।
कर्क राशि वालों को आज अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी। कार्यक्षेत्र में वाणी पर संयम रखें, अन्यथा वरिष्ठों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। व्यापार में रुकी योजनाएं गति पकड़ेंगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता के संकेत हैं। पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाए रखना आवश्यक होगा।
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन नए संपर्कों से लाभ दिलाने वाला रहेगा। भागदौड़ से बचें और किसी काम में लापरवाही न करें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। भाई-बहनों का अच्छा सपोर्ट रहेगा। किसी नए काम की योजना बन सकती है और राजनीतिक या सामाजिक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
कन्या राशि वालों की दिन की शुरुआत कुछ कमजोर रह सकती है। अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। कार्यस्थल पर बॉस से बहस की संभावना है। पुराने फैसलों को लेकर पछतावा हो सकता है। सेहत में दांतों से जुड़ी समस्या हो तो डॉक्टर से सलाह लें। व्यापार में साझेदारी से जुड़ी कोई डील फाइनल हो सकती है।
तुला राशि वालों को आज आलस्य छोड़कर आगे बढ़ना होगा। परोपकार के कार्यों में मन लगेगा और कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। पिता से किसी बात को लेकर मतभेद संभव है। विवाह से जुड़ी अड़चनें दूर हो सकती हैं। पुराने कर्ज को चुकाने का प्रयास सफल रहेगा।
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सावधानी भरा है। जीवनसाथी की बातों को नजरअंदाज न करें, विवाद की स्थिति बन सकती है। समय पर काम पूरे न होने से नुकसान हो सकता है। मित्रों के साथ पार्टी की योजना बनेगी, लेकिन वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें।
धनु राशि वालों का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। लेन-देन से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में जूनियर्स की मदद लेनी पड़ेगी। खोई हुई कोई प्रिय वस्तु मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन में निवेश से पहले सोच-विचार करें। मेहनत अधिक रहेगी।
मकर राशि वालों को आज बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने होंगे। खर्चों के साथ बचत पर भी ध्यान देना जरूरी है। परोपकार के कार्यों में भागीदारी रहेगी। घर में मेहमान आ सकते हैं। जीवनसाथी से चल रहा विवाद खत्म करने का प्रयास सफल होगा। विदेश व्यापार से जुड़े लोगों को खुशखबरी मिल सकती है।
कुंभ राशि वालों के दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर हो सकती है। काम में रुकावटें आएंगी। कहीं बाहर जाने की योजना बनेगी, लेकिन जल्दबाजी में फैसले लेने से नुकसान और अपमान झेलना पड़ सकता है। आर्थिक तंगी से बाहर निकलने के लिए आय बढ़ाने के नए साधनों पर ध्यान देंगे।
मीन राशि वालों को आज सेहत के प्रति लापरवाही से बचना होगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य से किया वादा समय पर पूरा करें। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़े नेताओं से मिलने का अवसर मिलेगा। घर में पूजा-पाठ या धार्मिक आयोजन हो सकता है।
.jpg)