Astrology : आज का राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन निवेश के नजरिये से अनुकूल रहने वाला है। शेयर मार्केट या प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई योजना आगे बढ़ सकती है और कोई पुराना लेनदेन भी निपट सकता है। आपको आसपास के लोगों को समझकर चलना होगा और किसी रिश्तेदार के घर मिलने का मौका मिलेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ के संकेत हैं।

वृष राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से खुशी का माहौल रहेगा। विद्यार्थी प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बाहर के खानपान से परहेज रखें। माताजी से किसी बात पर खटपट हो सकती है, लेकिन पुरानी गलतियों से सबक लेकर आप दिन को बेहतर बना पाएंगे। बेवजह की भागदौड़ बनी रहेगी।

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित परिणाम लाएगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है, इसलिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। पार्टनरशिप में कोई काम नुकसान दे सकता है, इसलिए किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। मित्र के रूप में छिपे शत्रु पहचानने होंगे। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक है। कोई लंबी समय से अटकी डील फाइनल हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान रहेगा। आय को लेकर सावधान रहें और किसी को धन उधार देने से बचें। पिकनिक या घूमने-फिरने की योजना बन सकती है।

सिंह राशि के जातकों के लिए आय और व्यय में संतुलन बनाना आवश्यक रहेगा। परिवार के साथ समय बितेगा और जीवनसाथी से कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। सांसारिक सुखों में वृद्धि होगी। यदि पारिवारिक मामलों में कोई कड़वाहट थी, तो वह बातचीत से दूर होगी। रुका हुआ सरकारी काम भी पूरा हो सकता है।

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन खुशी और मौज-मस्ती से भरपूर रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। व्यवसाय में लाभ की संभावना है। परिवार में शुभ कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। अच्छे कार्यों के लिए सम्मान भी मिल सकता है और भाईचारे की भावना मजबूत रहेगी।

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन आय बढ़ाने वाला है, लेकिन कुछ गुप्त शत्रु कार्यों में बाधा डाल सकते हैं। विदेश में पढ़ाई के इच्छुक विद्यार्थियों को अच्छे अवसर मिलेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। किसी सहयोगी की बात बुरी लग सकती है, जिससे मन दुखी रहेगा। वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें।

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन भाग्यशाली रहेगा। छोटे-मोटे लाभ की योजनाओं पर ध्यान देना होगा। घूमने-फिरने की प्लानिंग बन सकती है। मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। किसी सहयोगी की बात से मन खराब हो सकता है, इसलिए संयम रखें। किसी भी लेनदेन में सोच-समझकर निर्णय लें। अपने कामों में दूसरों पर निर्भर रहना समस्याओं को बढ़ा सकता है।

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रभाव और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला है। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलने का अवसर मिलेगा। किसी बात पर कहासुनी की स्थिति बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों को काम पर विशेष ध्यान देना होगा।

मकर राशि वालों के लिए दिन व्यस्तता भरा रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ सूचना मिल सकती है। वरिष्ठों का सहयोग बना रहेगा। धार्मिक यात्रा की योजना पूरी हो सकती है। व्यवसाय में की गई पार्टनरशिप से लाभ मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए भी अच्छे संकेत हैं। सरकारी योजनाओं से लाभ होगा।

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम लाएगा। क्रोध से बचें और कामों को योजना बनाकर करें। व्यवसाय में अचानक धन लाभ हो सकता है। संतान से किए वादे को पूरा करना होगा। किसी काम में जोखिम लेने पर बाद में परेशानी आ सकती है।

मीन राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है। पुरानी शारीरिक समस्या दूर हो सकती है। किसी कानूनी मामले में खर्च बढ़ सकता है लेकिन परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है। व्यवसाय में मनमुताबिक काम मिलेगा। किसी निर्णय को लेकर पछतावा हो सकता है, लेकिन भाईचारे की भावना बनी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post