वृष राशि : आज का दिन मौज-मस्ती भरा रहेगा। कुछ नया करने की आपकी आदत रंग लाएगी और नए मित्र बनेंगे, लेकिन खर्चों के कारण मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अविवाहित लोगों के जीवन में किसी नए व्यक्ति की दस्तक हो सकती है। किसी को नई नौकरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। दूसरों के मामलों में बेवजह न बोलें।
मिथुन राशि : आज वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। किसी सामाजिक कार्यक्रम में आपकी कोई बात गलत समझी जा सकती है। ऑनलाइन शॉपिंग में सावधानी रखें, फ्रॉड की आशंका है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई फैसला लेने से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल करें। मन आज इधर-उधर भटकेगा।
कर्क राशि : आज सांसारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। परिवार में दी गई जिम्मेदारी पर सदस्य खरे उतरेंगे। दूर रह रहे किसी परिजन से शुभ समाचार मिल सकता है। मेहनत पर भरोसा रखें। कोई पुराना लेनदेन समस्या बन सकता है। घर के बुजुर्गों की बात दिल को छू जाएगी। नए वाहन की योजना बनेगी।
सिंह राशि : आज मन मुताबिक लाभ मिलेगा। सेहत पर ध्यान दें और विद्यार्थी पढ़ाई में लापरवाही न करें। आप दिल से भला सोचेंगे, लेकिन लोग गलत समझ सकते हैं। ईश्वर भक्ति में मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति करेंगे और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धन संबंधी समस्या दूर होगी।
कन्या राशि : आज मन की उलझनें माता से साझा करेंगे, जिससे हल्का महसूस करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, दुर्घटना की आशंका है। जीवनसाथी के लिए कपड़े या गहने खरीद सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिल सकती है और परिवार सरप्राइज दे सकता है।
तुला राशि : आज किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। वातावरण खुशनुमा रहेगा और मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कोई विरोधी परेशान करने की कोशिश कर सकता है। धन से जुड़ा रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। बच्चे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि : आज कुछ नया करने का दिन है। नए विचार आएंगे और उन्हें व्यवसाय में लागू करेंगे। विदेश से जुड़े व्यापार में खुशखबरी मिल सकती है। नए लोगों से मुलाकात होगी। पिता की कोई बात बुरी लग सकती है, पर चुप रहेंगे। खोई हुई प्रिय वस्तु मिल सकती है।
धनु राशि : आज का दिन मिला-जुला रहेगा। जीवनसाथी किसी बात से नाराज हो सकती हैं। आय को लेकर सतर्क रहें। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी और अध्यापक सहयोग करेंगे। मन की इच्छा पूरी होने से खुशी होगी। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है।
मकर राशि : आज सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे और रहन-सहन बेहतर होगा। लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है। सेहत को नजरअंदाज न करें। परिवार में नए मेहमान का आगमन हो सकता है और दांपत्य जीवन में रोमांस रहेगा।
कुंभ राशि : आज का दिन मिला-जुला रहेगा। घूमने-फिरने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए बड़ों की तरह व्यवहार करें। यात्रा से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लें। कोई इलेक्ट्रॉनिक वस्तु घर आ सकती है।
मीन राशि : आज बिजनेस को लेकर समस्याएं आएंगी, जिससे मन परेशान रहेगा। काम में दूसरों की सलाह लेने से बचें। सरकारी कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। वैवाहिक जीवन पर ध्यान देना जरूरी है। कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद मिल सकता है। आय पर नजर रखें। पिता की आंखों से जुड़ी समस्या चिंता बढ़ा सकती है।
.jpg)