दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना गोहलपुर क्षेत्र में युवक से लूट और अपहरण की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने दो युवकों को कार में बंधक बनाकर मारपीट की और ऑनलाइन एप के माध्यम से 20 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए थे, साथ ही सोने की अंगूठी भी लूट ली थी।
पीड़ित लक्ष्य झा (20 वर्ष) निवासी बाई का बगीचा घमापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने मित्र अभिनव श्रीवास्तव के साथ पार्टी से लौट रहा था। रास्ते में चार युवकों ने उन्हें घेर लिया, चाबी छीन ली और चाकू अड़ाकर दोनों से मारपीट करते हुए बंधक बना लिया। आरोपियों ने करीब ढाई घंटे तक दोनों को कार में घुमाया और डराकर 20 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर चंडालभाटा क्षेत्र से तीन युवकों को पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपियों में ब्रजेश महतो (19 वर्ष), सुमित डुमार (18 वर्ष) और सुमित उर्फ सचिन समुंद्रे (19 वर्ष) शामिल है। तीनों अघोरी बाबा मंदिर नगर निगम बस्ती चंडालभाटा निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथी संकेत राठौर के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की अंगूठी, पर्स, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और दो चाकू बरामद किए हैं।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची और उनका जुलूस निकाला गया। इस दौरान तीनों आरोपी “अपराध करना पाप है, पुलिस हमारे बाप है” कहते नजर आए। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपी संकेत राठौर की तलाश जारी है।

Tags
jabalpur