Astrology: आज का राशिफल

मेष राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। परिवार में किसी नए मेहमान के आने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। माता-पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और उनकी उलझनों को समझ पाएंगे। संतान के नौकरी के सिलसिले में बाहर जाने से मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है।

वृष राशि: आज सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि मौसम का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। बिजनेस में दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। यात्रा की योजना बनाते समय माता-पिता से सलाह लेना लाभकारी रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को मेहनत में कोई कमी नहीं करनी चाहिए।

मिथुन राशि: प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में दिन अच्छा रहेगा। किसी संपत्ति की खरीदारी का योग बन सकता है। काम में घमंड दिखाने से बचें, वरना अड़चन आ सकती है। मन में प्रतिस्पर्धा का भाव रहेगा, लेकिन ईर्ष्या से दूर रहें। खानपान अच्छा रहेगा, हालांकि कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है।

कर्क राशि: आज का दिन सकारात्मक रहेगा। दूसरी नौकरी का ऑफर मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को जनसभाओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। नए कपड़े, मोबाइल या लैपटॉप खरीद सकते हैं। मेहनत से पीछे न हटें और किसी की कही-सुनी बातों में आकर विवाद न करें।

सिंह राशि: आज सोच-समझकर निर्णय लेने की जरूरत है। किसी नए काम में हाथ डालने से बचें। कार्यक्षेत्र में दूसरों पर निर्भर न रहें। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो दिन अनुकूल है। धन को बचत योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है।

कन्या राशि: आज का दिन पहले से बेहतर रहेगा। काम से नई पहचान बनेगी और नए मित्र मिल सकते हैं। बिजनेस को आगे बढ़ाने की योजना बनेगी। लंबे समय से अटका सरकारी काम पूरा हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य की पुरानी बीमारी से भागदौड़ बढ़ सकती है।

तुला राशि: कामों में लापरवाही से बचें। आलस्य के कारण टाले गए काम बाद में परेशानी देंगे। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग या बाहर जाने का प्लान बन सकता है, लेकिन खर्च सोच-समझकर करें। प्रॉपर्टी लेन-देन में धोखा हो सकता है, अजनबी पर भरोसा न करें।

वृश्चिक राशि: उन्नति के रास्ते खुलेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन डटे रहना होगा। दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिसे निवेश करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मानसिक तनाव में कमी आएगी।

धनु राशि: दिन मौज-मस्ती भरा रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका काम पूरा होगा। कार्यक्षेत्र में लापरवाही से साथी नाराज हो सकते हैं। आत्मविश्वास मजबूत रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और यात्रा से बचें।

मकर राशि: धन-धान्य में वृद्धि होगी। बिजनेस की योजनाएं सफल रहेंगी। साझेदारी का प्रस्ताव मिल सकता है। नए मकान की योजना बनेगी। संतान से किया वादा पूरा करना जरूरी होगा। विद्यार्थी यदि लापरवाही करेंगे तो पढ़ाई में दिक्कत होगी।

कुंभ राशि: मेहनत से काम करने का दिन है। नए आइडिया आएंगे जिन्हें बिजनेस में लागू करेंगे। जमीन-जायदाद से जुड़ा पुराना मामला सुलझ सकता है। घर में नए मेहमान का आगमन संभव है। विवाह संबंधी अड़चन दूर करने के लिए मित्र की मदद लेंगे। परिवार के साथ घूमने का प्लान बनेगा।

मीन राशि: दिन समस्याओं भरा रह सकता है। पारिवारिक मुद्दे तनाव बढ़ाएंगे। भाई-बहनों में विवाद हो सकता है। संतान के व्यवहार से चिंता रहेगी। कार्यक्षेत्र में विरोधी षड्यंत्र कर सकते हैं। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को मेहनत का अच्छा फल मिलेगा और प्रशंसा मिलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post