Astrology: आज का राशिफल

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को कामयाबी मिलने से प्रमोशन के योग बन सकते हैं। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखेंगे। अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। प्रेम जीवन में साथी की भावनाओं का सम्मान करें, इससे रिश्ता मजबूत होगा।

वृष राशि: आज का दिन फायदेमंद रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनाए रखने की जरूरत है। किसी से जरूरी जानकारी साझा करने से बचें। खास लोगों से मुलाकात होगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, चोट लगने की आशंका है। संतान के व्यवहार को लेकर चिंता रह सकती है। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

मिथुन राशि: आपकी नेतृत्व क्षमता बेहतर रहेगी। कुछ कठिनाइयों के बावजूद आप उनका सामना करेंगे। नए बिजनेस की योजना बना सकते हैं। संतान की इच्छा पर नया वाहन ले सकते हैं। लोन चुकाने का प्रयास सफल होगा। योग और व्यायाम से स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। धन से जुड़ी अहम जानकारी मिल सकती है।

कर्क राशि: आज खर्च अधिक रहेगा। अचानक आने वाले खर्च तनाव बढ़ा सकते हैं। नौकरी बदलने की योजना फिलहाल टालें। ईमानदारी से काम करना जरूरी है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ संतान के करियर को लेकर निर्णय ले सकते हैं।

सिंह राशि: नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ है। रिश्तों में नयापन आएगा और घर में खुशी का माहौल रहेगा। सामाजिक दायरे में रहकर कार्य करें। बिजनेस की योजना में बदलाव न करें। पूजा-पाठ में शामिल हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग या घूमने जा सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई में व्यस्त रहेंगे।

कन्या राशि: आज आपको कामों में नई ऊंचाइयां मिलेंगी। पारिवारिक संबंधों में सामंजस्य बना रहेगा। किसी दूर के परिजन की याद आ सकती है। प्रमोशन को लेकर बॉस से बातचीत संभव है। किसी की कही-सुनी बातों पर भरोसा न करें। राजनीति से जुड़े लोगों को नया पद मिल सकता है। शुगर या बीपी की समस्या बढ़ सकती है।

तुला राशि: दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें। आर्थिक मामलों में किसी पर भरोसा न करें। परिवार से खुलकर बातचीत करें, तनाव दूर होगा। व्यापार में पार्टनरशिप से बचें, धोखे की आशंका है। यात्रा की योजना बन सकती है।

वृश्चिक राशि: धैर्य और संयम से काम लें। थकान दूर होगी। काम के साथ आराम के लिए भी समय निकालें। जीवनसाथी से चल रही अनबन में ढील दें। मन में किसी बात को लेकर निराशा रह सकती है। घूमने-फिरने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है।

धनु राशि: करियर के लिए दिन अच्छा है। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। विदेश पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को अच्छा ऑफर मिल सकता है। सहयोगियों से मन की बात साझा करेंगे। कार्यक्षेत्र की राजनीति से दूर रहें। आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में अच्छा धन लाभ होगा।

मकर राशि: दिन मिश्रित फल देगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। छुपे शत्रु परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। दिखावे में ज्यादा खर्च न करें। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। जमीन-जायदाद के मामले में वरिष्ठों से चर्चा करेंगे। परिवार में नए मेहमान का आगमन संभव है।

कुंभ राशि: व्यापार में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। किसी काम को लेकर तनाव रहेगा। बुद्धि और विवेक से लिए फैसले लोगों को प्रभावित करेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा। किसी परिजन से खुशखबरी मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य की सेहत बिगड़ने से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अजनबी की बातों में न आएं।

मीन राशि: दिन व्यस्त रहेगा। वैवाहिक जीवन में छोटी बातों पर नोकझोंक हो सकती है। कोई बड़ा जोखिम न लें। पारिवारिक समस्याओं को हल्के में न लें। मन की बात दबाकर न रखें। जरूरत हो तो पिता से सलाह लें। निजी मामलों को घर में रहकर सुलझाएं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post