Jabalpur News: इन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने घोषित किया इनाम

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जिले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा इनाम घोषित किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने उद्घोषणा करते हुए कहा है कि जो भी व्यक्ति फरार आरोपी को गिरफ्तार करेगा, उसकी गिरफ्तारी के लिए सूचना देगा या गिरफ्तारी में सहयोग प्रदान करेगा, उसे घोषित नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

घोषित सूची के अनुसार थाना बेलबाग के अपराध क्रमांक 491/2019 धारा 8, 21 एनडीपीएस एक्ट में फरार आरोपी शोहेब खान पिता समशेर खान उम्र 28 वर्ष निवासी नई आबादी बस्ती थाना कोटर्डी, जिला प्रतापगढ़ राजस्थान की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। थाना पनागर के अपराध क्रमांक 700/25 धारा 64(1), 351(2) बीएनएस में फरार आरोपी उदय रघुवंशी पिता हल्के रघुवंशी उम्र 50 वर्ष निवासी तुलसीनगर थाना रांझी पर भी 5 हजार रुपये का पुरस्कार रखा गया है। थाना सिहोरा के अपराध क्रमांक 741/25 धारा 309(4) बीएनएस में अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये इनाम घोषित किया गया है।

थाना रांझी के अपराध क्रमांक 848/25 धारा 296(बी), 332(सी), 109(1) बीएनएस में फरार आरोपी राहुल सोनी पिता हरवंश प्रसाद सोनी निवासी फक्कड़ बाबा मंदिर के पास रक्षानगर जेडीए कॉलोनी बड़ा पत्थर थाना रांझी की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये का इनाम रखा गया है। थाना बरेला के अपराध क्रमांक 114/26 धारा 119(1), 296(बी), 115(2), 118(1), 351(2), 324(4), 191(2), 191(3), 190 बीएनएस में फरार आरोपियों शुभम सेन पिता विजय सेन उम्र 26 वर्ष, उमेश पटेल पिता कृष्ण कुमार उम्र 33 वर्ष दोनों निवासी ग्राम सालीबाड़ा थाना बरेला तथा निहाल सेन पिता रम्मू उर्फ रामप्रसाद सेन उम्र 26 वर्ष निवासी कटियाघाट थाना बरेला पर प्रत्येक की गिरफ्तारी पर 4-4 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

इसी प्रकार थाना संजीवनीनगर के अपराध क्रमांक 328/25 धारा 420, 419, 467, 468, 471, 120बी बीएनएस में फरार आरोपी संदीप श्रीवास्तव निवासी संजय नगर अधारताल, सतेन्द्र उपाध्याय निवासी पटना पौड़ी कटंगी थाना पाटन, शशांक गौतम निवासी ग्राम मनकेड़ी रोड पौड़ीकला कटरा बेलखेड़ा वर्तमान पता शारदानगर करमेता थाना माढ़ोताल, मोहित तिवारी निवासी शांतिनगर थाना गोहलपुर, अंचल दुबे निवासी दीक्षितपुरा जबलपुर, शांति कोष्टा निवासी 108 रानी दुर्गावती रोड जबलपुर, असलम तथा भानू प्रकाश की गिरफ्तारी पर प्रत्येक पर 4-4 हजार रुपये का नगद पुरस्कार घोषित किया गया है।

थाना तिलवारा के अपराध क्रमांक 397/25 धारा 80(2), 3(5) एम बीएनएस में फरार आरोपी शिवबती बाई पति राजेश राजपूत उम्र 45 वर्ष निवासी साईं मोटर्स के सामने सगड़ा तिलवारा की गिरफ्तारी पर 4 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post