Jabalpur News: भाजपा नेता ने स्कूल प्राचार्य पर दुर्व्यवहार का लगाया आरोप, ASP से की शिकायत

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर महामंत्री मुज्जमिल अली ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा से शिकायत कर अंजुमन इस्लामिया इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्राचार्य शबीना अंसारी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। 

मुज्जमिल अली ने बताया कि उनके बच्चे अंजुमन इस्लामिया इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ते हैं। वह अपनी भतीजी की फीस के संबंध में कक्षा शिक्षक से मिलने स्कूल गए थे। इसी दौरान प्राचार्य शबीना अंसारी वहां पहुंचीं और उनसे कथित रूप से कहा कि वह स्कूल के अंदर कैसे आए और भविष्य में स्कूल या किसी कक्षा में प्रवेश न करें।

उन्होंने कहा कि कक्षा शिक्षक से मिलना उनका अधिकार है, क्योंकि उनके बच्चे उसी स्कूल में पढ़ते हैं। उनका आरोप है कि प्राचार्य का यह व्यवहार इसलिए है क्योंकि वह समय-समय पर अंजुमन इस्लामिया से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले शुक्रवार को घोषित छुट्टी के विरोध में भी उन्होंने आवाज उठाई थी, जिसके बाद से उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है।

मुज्जमिल अली ने यह भी आरोप लगाया कि प्राचार्य ने स्कूल के कर्मचारियों को उनसे बात नहीं करने के निर्देश दिए हैं और उनका व्यवहार अन्य लोगों के साथ भी इसी प्रकार का रहता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post