Jabalpur News: बल्देवबाग नाले में युवक का शव मिलने से सनसनी

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बल्देवबाग स्थित नाले में गुरुवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह टहलने निकले स्थानीय लोगों ने नाले में शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाया। इसके बाद आसपास के लोगों से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। युवक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post