Jabalpur News: माढ़ोताल क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से गाय की मौत, हिंदूवादी संगठनों ने किया अंतिम संस्कार

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शहर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरतलाई गांव के पास देर रात एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पर जा रही गाय को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गाय की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर आज सुबह हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विधिवत रीति-रिवाज से गाय का अंतिम संस्कार कराया। संगठनों ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पुलिस मामले की जांच कर अज्ञात वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post