Jabalpur News: मदनमहल में चले चाकू, नाबालिग सहित दो घायल

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। मदनमहल थाना क्षेत्र में चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में एक नाबालिग सहित दो लोग घायल हो गए।  मदनमहल थाना में देर रात प्रथम ठाकुर (15) निवासी सुविधा अस्पताल के पीछे, मदनमहल ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि रात लगभग 9:15 बजे शुभम उर्फ गोला ने उसके साथ मारपीट की थी। इसके बाद उसने अपने साथियों वासुदेव भारद्वाज, आयुष ठाकुर और नैतिक सिंह को घटना की जानकारी दी और आरोपी से बात करने के लिए साथ चलने को कहा। प्राप्त जानकरी के अनुसार चारों जब आरोपी से बात करने जा रहे थे, तभी शुभम उर्फ गोला विक्की ईसाई के घर के सामने मिला और उनसे शराब पीने के लिए 500 रुपये मांगने लगा। 

रुपये देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और चाकू से हमला कर दिया। हमले के दौरान वासुदेव भारद्वाज ने हाथ से वार रोकने की कोशिश की, जिससे उसके हाथ में चोट आई। शोर सुनकर आरोपी के पिता संतोष वहां पहुंचे और उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान आरोपी ने चाकू से वार कर संतोष की जांघ में भी चोट पहुंचा दी। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपी शुभम उर्फ गोला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296ए, 115(2), 118(1), 119(1) और 351(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। मामले की विवेचना जारी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post