दैनिक सांध्य बन्धु (एजेंसी) सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले में सोमवार को कलेक्टर कार्यालय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब कर्मचारियों ने गेट के पास एक सांप को बैठा देखा। सांप चैनल गेट के पास छिपा हुआ था। अचानक सांप दिखाई देने से कर्मचारी घबरा गए और तुरंत आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थान पर हटाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्नेक कैचर बबलू पवार मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सांप गेट के अंदर छिपा बैठा था, जिसे पकड़ने में कुछ समय की मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार स्नेक कैचर ने सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान कार्यालय परिसर में कर्मचारियों की भीड़ जुट गई और सभी ने राहत की सांस ली।
स्नेक कैचर बबलू पवार ने बताया कि पकड़ा गया सांप रैट स्नेक (धामिन) प्रजाति का है, जिसकी लंबाई करीब डेढ़ फीट है। यह सांप जहरीला नहीं होता और आमतौर पर खेतों व आबादी वाले क्षेत्रों के आसपास दिखाई देता है।
Tags
madhya pradesh
