Jabalpur News: युवक पर चोरी का झूठा आरोप लगाकर बेरहमी से मारपीट, हालत गंभीर

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना गोहलपुर क्षेत्र के ओमनगर में एक युवक के साथ कथित रूप से चोरी का झूठा आरोप लगाकर बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना प्रहलाद मूर्तिकार वाली गली में आयोजित भागवत कथा के दौरान की बताई जा रही है।

घायल युवक की बहन पद्मा केवट ने आरोप लगाया है कि पिंटू सेन और बालाजी टेंट हाउस संचालक के बेटों ने उनके भाई को घर से जबरन उठाया और बुरी तरह पीटा। उनका कहना है कि युवक पर चोरी का झूठा इल्जाम लगाया गया, जबकि वास्तविक संदिग्ध व्यक्ति को मौके से भगा दिया गया।

परिजनों के अनुसार मारपीट में युवक को गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि घटना स्थानीय पार्षद प्रमोद पटेल की मौजूदगी में हुई, लेकिन उन्होंने हस्तक्षेप नहीं किया।

मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post