Jabalpur News: बड़ी ऊखरी से 69 वर्षीय बुजुर्ग लापता, परिजनों ने लोगों से मांगी मदद

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। बड़ी ऊखरी से 69 वर्षीय बुजुर्ग कमल किशोर शर्मा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। परिजनों के अनुसार वे शनिवार शाम करीब 7 बजे से घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है। काफी तलाश के बावजूद उनका सुराग नहीं लगने से परिवार बेहद चिंतित है।

लापता बुजुर्ग का नाम कमल किशोर शर्मा (उम्र 69 वर्ष) है, जो मकान नंबर 164, बड़ी ऊखरी गांव के अंदर के निवासी हैं। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की, रिश्तेदारों और परिचितों से भी संपर्क किया, लेकिन अभी तक उनकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

परिवार ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को कमल किशोर शर्मा के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो कृपया तुरंत मोबाइल नंबर 9302085383 पर सूचना दें, ताकि उन्हें सकुशल घर वापस लाया जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post