Jabalpur News: घरेलू गैस सिलेंडर से चल रहे ठेलों पर कार्रवाई, पुलिस ने दो लोगों से सिलेंडर व उपकरण जब्त किए

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। मझौली थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध उपयोग कर खाद्य सामग्री बेचने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पेट्रोलिंग के दौरान दो अलग-अलग ठेलों से सिलेंडर और गैस उपकरण जब्त किए गए। 

चाट ठेले से सिलेंडर जब्त

बस स्टैंड कापा इंद्राना में एक व्यक्ति सड़क पर चाट-फुल्की का ठेला लगाकर घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करते मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम रविंद्र ठाकुर (38 वर्ष), निवासी बड़ा दिवाला इंद्राना बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से इंडेन कंपनी का एक घरेलू गैस सिलेंडर और नोजल लगी गैस भट्टी जब्त की। 

मगौड़ी ठेले पर भी कार्रवाई

इसी दौरान देशी कलारी के पास एक अन्य व्यक्ति सड़क पर मगौड़ी का ठेला लगाकर घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करते मिला। उसने अपना नाम सुशांत कोष्टा (35 वर्ष), निवासी चांदनी चौक इंद्राना बताया। उसके पास से एचपी कंपनी के दो घरेलू गैस सिलेंडर तथा नोजल-रेगुलेटर जब्त किए गए।

दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 287 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3 और 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post