दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जबलपुर ग्रामीण कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी घोषित होने के बाद अब शहर कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर शुरू हो गया है कि किस नेता को संगठन में स्थान मिलेगा और किसे बाहर रहना पड़ेगा। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जबलपुर शहर कांग्रेस द्वारा पदाधिकारियों की सूची तैयार कर प्रदेश कांग्रेस को भेज दी गई है। आज या कल में शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी भी घोषित कर दी जाए। इसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्सुकता का माहौल है।
इस बार सीमित संख्या में पदाधिकारी
पूर्व में गठित कार्यकारिणी में सैकड़ों महामंत्री, उपाध्यक्ष और सचिव हुआ करते थे, लेकिन इस बार संगठन को मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सीमित संख्या में ही पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। ऐसे में कई पुराने चेहरों को बाहर बैठना पड़ सकता है, जबकि कुछ नए और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलने की संभावना जताई जा रही है। यही कारण है कि शहर कांग्रेस की कार्यकारिणी को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं।
ग्रामीण कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की स्वीकृति के बाद जिला कांग्रेस कमेटी जबलपुर ग्रामीण की नई जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। जारी सूची के अनुसार विभिन्न पदों पर निम्न नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है—
कोषाध्यक्ष पद पर ऋषिकेश पटेल को नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष पद के लिए मती जमना मरावी, सतेन्द्र गर्ग, मती विनीता यादव, जयंत जैन, तुलसी राम कुशवाहा, सुरेश मांझी, मती मंजू मिश्रा, रघु चौधरी, धीरेन्द्र प्रताप सिंह और मुकुल खम्परिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
महासचिव के रूप में अमोल चौरसिया, अमित रिंकू तिवारी, दिलीप राजपूत, ब्रजेश दुबे (पंडा), लोकेश मिश्रा, रामेश्वर गिरी, फिरोज खान (पार्षद), मती संगीता सिंह, मनोज कुमार गोटिया, विजय यादव, संदीप ब्योहर, समलू सिंह मरावी, सुकीर्थ त्रिपाठी, प्रवीण चौवे और भूपेंद्र सिंह लोधी को नियुक्त किया गया है।
सचिव पद पर बाबु खान, संग्राम सिंह लोधी, प्रदीप पटेल, चमन राय, प्रभु पटेल, मती रमा धुर्वे, शमशेर गुल्लू खान, मनीष सोनी, दीपेन्द्र मरकाम, मनीष राय, एड. महेंद्र चक्रवर्ती, दीपक पटेल, राजकुमार पटेल, आसिफ खान, रामकुमार सैय्याम, बसंत तेकाम, कपिल सिंह मार्को, धरम सिंह मरावी, जमील खान और विजय जैन पंजी को जिम्मेदारी दी गई है। सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में अभिषेक रिंकू शर्मा और रविन्द्र बर्मन को नियुक्त किया गया है।
शहर कांग्रेस की सूची पर टिकी निगाहें
ग्रामीण कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित होते ही अब सबकी निगाहें शहर कांग्रेस कमेटी की सूची पर टिकी हैं। कांग्रेस के भीतर चर्चा है कि इस बार संगठन में संतुलन साधते हुए युवाओं, महिला कार्यकर्ताओं और अनुभवी नेताओं को समायोजित किया जाएगा। शहर कांग्रेस की कार्यकारिणी सामने आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि कांग्रेस किस रणनीति के साथ आगामी चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। फिलहाल कांग्रेस खेमे में सिर्फ एक ही सवाल गूंज रहा है—किसे मिलेगी जिम्मेदारी और कौन रह जाएगा बाहर?
Tags
jabalpur
