Astrology: आज का राशिफल

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए मंगलमय रहने वाला है। आपको किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा, लेकिन किसी दूर रह रहे परिजन की याद भी आ सकती है। नौकरी से जुड़े किसी काम के कारण बाहर जाना पड़ सकता है। कोई सहयोगी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आपकी सोच और समझदारी से कार्य पूरे होंगे। किसी भी काम में लापरवाही न करें।

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा और विरोधियों पर विजय पाने की कोशिश में लगे रहेंगे। किसी से जरूरी जानकारी साझा करने से बचें। काम की अधिकता से थोड़ी परेशानी हो सकती है। यदि आपने किसी से उधार लिया था तो वह वापस मांग सकता है।

मिथुन राशि वालों का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। मेहनत से अच्छा मुकाम हासिल करेंगे और परिवार के साथ संबंध मजबूत होंगे। जीवनसाथी को नौकरी से जुड़ा कोई नया अवसर मिल सकता है, जिसके कारण बाहर जाना पड़ सकता है। कोई बात बनते-बनते बिगड़ सकती है, जिससे तनाव होगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए व्यक्ति का प्रवेश संभव है।

कर्क राशि वालों के खर्च आज अधिक रहेंगे, इसलिए आय को ध्यान में रखकर चलना जरूरी होगा। संतान को मनचाहे कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य की समस्या बातचीत से सुलझेगी। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर के नवीनीकरण का रुका काम फिर से शुरू हो सकता है। बॉस नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।

सिंह राशि वालों के लिए दिन खास रहेगा। नए लोगों से संपर्क बनेगा जो बिजनेस में लाभ दे सकते हैं। किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने से मन को शांति मिलेगी। प्रेम संबंधों में नई मुश्किलें आ सकती हैं, जिन्हें समझदारी से संभालना होगा। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना सकते हैं।

कन्या राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। विद्यार्थी पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं पर गुरुजनों से चर्चा करेंगे। बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेगा, जिससे मन थोड़ा उदास हो सकता है। वाहन खरीदने का योग बन सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका काम पूरा होगा।

तुला राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। आय में सुधार होगा और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। काम में लापरवाही से बचें। भगवान की भक्ति में मन लगेगा, लेकिन अपने जिद्दी स्वभाव पर नियंत्रण रखें, नहीं तो परिवार में मनमुटाव हो सकता है।

वृश्चिक राशि वालों के लिए जमीन-जायदाद से जुड़ा मामला अनुकूल रहेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। किसी कानूनी मामले में अच्छे वकील से सलाह लेंगे। मन में प्रतिस्पर्धा की भावना रहेगी। धैर्य और साहस से काम निपटाएं। पिता से विवाद चल रहा हो तो चुप रहना बेहतर रहेगा।

धनु राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नया वाहन खरीदने के लिए लोन का आवेदन किया है तो स्वीकृति मिल सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें, नहीं तो विवाद बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में मनपसंद काम न मिलने से परेशान रहेंगे और नई नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

मकर राशि वालों के लिए दिन विद्यार्थियों के लिए खास रहेगा। पुराने लेन-देन से छुटकारा मिलेगा। संतान के परीक्षा परिणाम से खुशी का माहौल बनेगा। पिता से काम को लेकर बातचीत करनी होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से रुके कार्य पूरे होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों की छवि मजबूत होगी और जनसमर्थन बढ़ेगा।

कुंभ राशि वालों का दिन मौज-मस्ती भरा रहेगा। अपने काम से ज्यादा दूसरों के कामों पर ध्यान देंगे, जिससे बाद में तनाव बढ़ सकता है। लंबे समय से रुका धन मिलने से खुशी होगी। किसी से मांगकर वाहन चलाने से दुर्घटना का खतरा है। पुरानी गलती से सबक लें और आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए कदम उठाएं।

मीन राशि वालों के लिए दिन सावधानी और सतर्कता का रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। धन से जुड़ी कोई गुप्त बात किसी को न बताएं। सरकारी काम को लेकर परेशानी रहेगी। कोई विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। संतान के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट ले सकते हैं। माता से किया गया वादा समय पर पूरा करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post