वृष राशि: आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आपकी ऊर्जा से आपके सभी काम पूरे होंगे। आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई को लेकर लापरवाही नहीं बरतनी है, क्योंकि परीक्षा का समय नजदीक है। अक्समात धन लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में साथी की दस्तक हो सकती है।
मिथुन राशि: आज का दिन उन्नति की राह पर आगे बढ़ने का रहेगा। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। कोई शारीरिक समस्या परेशानी बढ़ा सकती है और व्यापारियों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन वे उनसे बाहर निकल जाएंगे। शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें। अच्छे कार्यों के लिए पुरस्कार भी मिल सकता है। भाई-बहनों से संबंध अच्छे रहेंगे।
कर्क राशि: आज सोच-समझकर काम करने की जरूरत है। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न दिखाएं। धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें और अजनबी पर भरोसा न करें। बॉस आपको काम को लेकर सुझाव दे सकते हैं, जो उन्हें पसंद आएगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।
सिंह राशि: आज का दिन कुछ तनाव भरा रह सकता है। पारिवारिक समस्याएं दोबारा सिर उठा सकती हैं। नौकरी से जुड़े काम के लिए किसी दूसरे शहर जाना पड़ सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिलने पर घमंड से बचना चाहिए, क्योंकि विरोधी षड्यंत्र रच सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला परेशानी देगा और कानूनी भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
कन्या राशि: आज आपकी कोई बात परिवार के किसी सदस्य को बुरी लग सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। जिससे आप प्रेम करते हैं, वह आपके लिए खुशखबरी ला सकता है। पढ़ाई-लिखाई की समस्याओं को लेकर गुरुजनों से बातचीत करें। यदि कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके मिलने की संभावना है।
तुला राशि: आज वाहन चलाते समय सावधानी रखें, दुर्घटना की आशंका है। पुरानी शारीरिक समस्या बढ़ सकती है। किसी पुराने मित्र की याद आएगी। भाई-बहनों से चल रही अनबन बातचीत से दूर होगी। प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर कानूनी झंझट हो सकता है। दूसरों के मामलों में बेवजह बोलने से बचें।
वृश्चिक राशि: आज का दिन मेहनत भरा रहेगा। काम में सख्ती और अनुशासन जरूरी होगा। लापरवाही से परेशानी बढ़ सकती है। कोई मित्र निवेश से जुड़ा प्लान दे सकता है। आय-व्यय में संतुलन बनाए रखें, क्योंकि खर्च बढ़ सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े फैसले विशेषज्ञ की सलाह से लें।
धनु राशि: आज आय के मामले में दिन सामान्य रहेगा। किसी अतिरिक्त स्रोत से आमदनी हो सकती है, लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिससे आपसी एकता बढ़ेगी। जीवनसाथी से चल रही नाराजगी दूर हो सकती है। खान-पान में लापरवाही न करें।
मकर राशि: आज आय के मामले में स्थिति ठीक रहेगी। अतिरिक्त स्रोत से कमाई संभव है, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिससे सभी में एकता बनी रहेगी। जीवनसाथी से चल रही समस्या समाप्त होती दिख रही है। खान-पान का विशेष ध्यान रखें।
कुंभ राशि: आज प्रॉपर्टी के लेन-देन के लिए दिन अच्छा है, लेकिन धोखे की संभावना भी है, इसलिए सतर्क रहें। पारिवारिक रिश्तों में चली आ रही कड़वाहट दूर करने की कोशिश करेंगे। अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे और किसी परिजन से मुलाकात होगी। किसी से बात बहुत सोच-समझकर करें, नहीं तो बात बिगड़ सकती है।
मीन राशि: आज का वातावरण खुशनुमा रहेगा। एक के बाद एक खुशखबरी मिलेगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। परिवार के साथ समय बिताने से पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे। किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को लेकर मित्र से चर्चा कर सकते हैं। घूमने-फिरने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी और बिजनेस में पार्टनरशिप भी संभव है।
