Jabalpur News: माढ़ोताल थाना क्षेत्र में चली गोलियां, चेहरे पर कपड़ा बांधकर भागे बदमाश ;सड़क पर मिले खोखे

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। माढ़ोताल थाना क्षेत्र में फायरिंग की घटना सामने आई है। जबालीपुरम कॉलोनी में निर्माणाधीन साइट के पास मॉपेड सवार दो अज्ञात युवकों ने दो राउंड फायर कर दहशत फैला दी। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, ग्राम फुलवरिया जिला सीवान बिहार निवासी 40 वर्षीय हीरालाल यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह वर्तमान में जबालीपुरम कॉलोनी, सूखा में रहकर निर्माण कार्य में सुपरवाइजर का काम करता है। उसके साथ गांव का रहने वाला मार्केन्डे कुमार सिंह भी काम करता है।

हीरालाल ने बताया कि बीती रात करीब 10:30 बजे वह और उसका साथी मार्केन्डे मेन रोड के पास निर्माणाधीन मकान के सामने नहा रहे थे। तभी फटाका फूटने जैसी आवाज सुनाई दी। दोनों मेन रोड की ओर पहुंचे तो देखा कि दो अज्ञात युवक मॉपेड पर बैठे हुए थे। कुछ दूरी आगे जाने के बाद फिर से फायरिंग जैसी आवाज आई।

दोनों ने सड़क पर जाकर देखा तो वहां दो अलग-अलग जगहों पर खोखे पड़े मिले। आरोप है कि दोनों युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे और जल्दबाजी में फायर कर मॉपेड से भाग निकले।

माढ़ोताल थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 125 और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post