दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र में आरती के दौरान मामूली धक्का लगने पर विवाद इतना बढ़ गया कि दो युवकों के साथ जमकर मारपीट की गई। थाना पनागर में दिशांत वंशकार (18 वर्ष), निवासी बड़ी खेरमाई जैन मंदिर के पीछे पनागर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रिछाई क्षेत्र में काम करता है। वह अपने पड़ोसी प्रिंस वंशकार (17 वर्ष) के साथ आरती करने गया था। इसी दौरान आरती करते समय ताली बजाते वक्त प्रिंस का धक्का चेलू प्रजापति को लग गया। इस बात पर चेलू प्रजापति और उसके साथी साहिल प्रजापति एवं सिब्बू उर्फ शिवम प्रजापति गाली-गलौज करने लगे।
जब प्रिंस ने गाली देने से मना किया, तो आरोप है कि साहिल प्रजापति ने हाथ में पहने कड़े से प्रिंस पर हमला कर दिया। वहीं, चेलू और सिब्बू ने भी हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इस मारपीट में दिशांत को कान, सिर और चेहरे पर चोटें आईं, जबकि प्रिंस के भौंह, सीने और पीठ पर गंभीर चोटें लगीं। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(ए), 115(2), 3(5) के साथ-साथ SC/ST एक्ट की धाराएं 3(2)(व्हीए), 3(1)(द), 3(1)(ध) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Tags
jabalpur
